img-fluid

इंदौर की ऊंची उड़ान, इतिहास की सबसे ज्यादा उड़ानों वाला रहा मार्च

  • April 02, 2025

    • – वित्तिय वर्ष ने भी तोड़े सारे रिकार्ड, 40 लाख यात्री मिले
    • – पहली बार एक माह में उड़ानों की संख्या 2,872 पर पहुंची
    • – फरवरी की अपेक्षा 7 हजार यात्री भी बढ़े, जनवरी से रहे कम

    इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर लगातार आकाश में इतिहास रच रहा है। इंदौर के 88 सालों के हवाई इतिहास में पहली बार मार्च में सर्वाधिक उड़ानों का संचालन हुआ। मार्च में इंदौर आने और जाने वाली उड़ानों की कुल संख्या 2,872 पर पहुंच गई, यानी औसत 93 उड़ानें रोज संचालित हुईं है। इनके अलावा नॉन शेड्यूल उड़ानें अलग हैं, जिनकों मिलाकर यह आंकड़ा और बढ़ा हो जाता है। दूसरी ओर वित्तिय वर्ष की बात करें तो इसने भी उड़ानों और यात्रियों के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

    सर्वाधिक उड़ानों के रिकार्ड का यह खुलासा एयरपोर्ट अथोरिटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 से 31 मार्च के बीच इंदौर से कुल 2,872 उड़ानों का संचालन हुआ है। इनमें 2840 डोमेस्टिक और 32 इंटरनेशनल उड़ानें शामिल हैं। जबकि इससे पहले फरवरी में इंदौर से कुल 2,637 और जनवरी में 2,861 उड़ानों का संचालन हुआ था। इस तरह मार्च ने जनवरी का रिकार्ड तोड़ा है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में इंदौर से कुल 3 लाख 62 हजार 458 यात्रियों ने सफर किया। जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 3 लाख 62 हजार 458 था और जनवरी में 3 लाख 77 हजार 207 यात्री इंदौर को मिले थे। इस तरह यात्री संख्या में मार्च में फरवरी की अपेक्षा 6,914 यात्री ज्यादा मिले हैं, लेकिन जनवरी की अपेक्षा मार्च में 7,835 यात्री कम मिले हैं।


    मई में यात्री संख्या तोड़ सकती है रिकार्ड
    ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया ने बताया कि मार्च में स्कूल-कॉलेजों में परीक्षाएं होने के कारण यात्री संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन पहले की महीनों की अपेक्षा यह अच्छी थी। इंदौर में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए ही एयर लाइंस भी उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है। अप्रैल में दोबारा एक माह के लिए स्कूल खुल गए हैं, इसलिए इस माह भी यात्री संख्या बहुत ज्यादा होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मई में छुटिटयां शुरू होने के साथ ही यात्री संख्या सारे रिकार्ड तोड़ सकती है।

    वित्तिय वर्ष में यात्री संख्या ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा
    एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वित्तिय वर्ष 2024-25 में यानी 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच इंदौर से यात्री संख्या का आंकड़ा 40 लाख के पास निकल गया है। यह भी इतिहास में पहली बार है जब इंदौर से यात्री संख्या ने 40 लाख का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान कुल 40,10,740 यात्रियों ने सफर किया है। वहीं उड़ानों की कुल संख्या भी पहली बार 31 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 31,557 पर पहुंच गई है।

    एयरपोर्ट के 24 घंटे खुलने पर यह संख्या और बढ़ेगी
    अधिकारियों ने बताया कि 1 नवंबर से इंदौर एयरपोर्ट रात 12 से सुबह 6 के बीच बंद रहता था और 30 मार्च से यह रात 10.30 से सुबह 6.30 के बीच यानी 8 घंटे बंद रहने लगा है। इसका कारण इस बीच होने वाली रनवे की मरम्मत है। जब एक साल में यह काम पूरा हो जाएगा और एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा तब इंदौर से हर साल 50 लाख यात्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    एक नजर एक साल की उड़ानों और यात्रियों पर
    माह यात्री उड़ानें
    अप्रैल 24 2,95,665 2,482
    मई 24 3,18,326 2,589
    जून 24 3,11,576 2,502
    जुलाई 24 3,04,914 2,500
    अगस्त 24 3,20,331 2,566
    सितंबर 24 3,20,857 2,572
    अक्टूबर 24 3,23,668 2,696
    नवंबर 24 3,44,591 2,594
    दिसंबर 24 3,61,775 2,686
    जनवरी 25 3,77,207 2,861
    फरवरी 25 3,62,458 2,637
    मार्च 25 3,69,372 2,872
    कुल 40,10,740 31, 557
    (जानकारी विमानतल
    प्रबंधन के मुताबिक)

    Share:

    10 लाख का ऑफर दे डाला भाजपा नगर अध्यक्ष को शराब ठेकेदार ने

    Wed Apr 2 , 2025
    भाजपा कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान करवाई बंद, पूर्व कांग्रेसी विधायक से भी कहा कि अब दुकान किराए पर न दें, आज खुली भी नहीं इंदौर। भाजपा कार्यालय के पास खुली शराब की दुकान को नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बंद करवा दिया और आज सुबह भी दुकान ठेकेदार ने नहीं खोली। दूसरी तरफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved