• img-fluid

    इन्दौर : बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार पर हमला, चाकू चलाए, पथराव किया, कार भी फोड़ी

  • September 22, 2024

    इंदौर (Indore)। रात को बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। गाड़ी हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में उस परिवार के एक सदस्य को चाकू मार दिया व बुजुर्ग पर भी हमला किया। पथराव कर दो कारे फोड़ दी गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ करने में लगी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। ऐसे में सवाल यह है कि इतनी चेकिंग के बाद भी गुंडे-बदमाश चाकू और छुरे लेकर कैसे शहर में घुम रहे हैं।

    चंदन नगर पुलिस ने निकिता गवली की शिकायत पर रोहित, पार्थ, भोला और जितेंद्र पर केस दर्ज किया है। निकिता की बेटी जान्हवी का कल जन्मदिन था, जिसके चलते पति, सास, ससुर और दोनों बेटियों को लेकर धार रोड़ पर एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। लौटते समय चंदन नगर क्षेत्र में ही आरोपी खड़े थे, जिससे कार निकालने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें हटने के लिए कहा तो वे हटने के तैयार नही ंहुए। वे गुंडागर्दी पर उतर आए।


    देखते ही देखते पार्थ नामक युवक ने निकिता के पति पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए ससुर आगे बढ़े तो उन पर भी हमला कर दिया और बाद में कारों पर पथराव करना शुरू कर दिया। एक पत्थर ससुर को लगा। कार में बैठी बच्चियां घबरा गईं। पत्थरों से कारों के कांच भी फूट गए और बदमाश चाकू लहराते हुए भाग गए। निकिता पति को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची। उधर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

    तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी के विरोध में छत्रीबाग में होगी बड़ी सभा

    Sun Sep 22 , 2024
    इंदौर। तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में चर्बी मिलाए जाने के विरोध में इंदौर में 25 सितम्बर को एक बड़ी सभा रखी गई है। सभा के बाद सभी कलेक्टर को ज्ञापन देने जाएंगे और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इसका नेतृत्व छत्रीबाग स्थित तिरुपति व्यंकटेश मंदिर के द्वारा किया जा रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved