• img-fluid

    इंदौर : इतनी जल्दी तो अमेरिका की पुलिस भी ट्रेस नहीं कर पाती

  • July 08, 2024

    अमेरिका से आई महिला का रिक्शा में छूटा पर्स ढूंढ निकाला

    इंदौर। अमेरिका (America0 से अपने रिश्तेदार (Relative) के यहां शादी में आई एक महिला का पर्स (Purse) पुलिस (Police) ने महज आधे घंटे में ढूंढ निकाला। इस पर वह बोली कि इतनी जल्दी तो अमेरिका की पुलिस भी ट्रेस (trace) नहीं कर पाती। पर्स में पासपोर्ट से लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जो उसे लौटाए गए।



    घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है। अमेरिका से अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने स्वाति पाठक इंदौर आई थीं। इस दौरान वह खरीदी करने ऑटो रिक्शा से सी-21 मॉल गई थीं, जहां उनका पर्स रिक्शा में छूट गया। पर्स में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, नेशनल डेबिट कार्ड और 15 हजार रुपए थे। इस पर वह लोगों की मदद से विजय नगर थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से रिक्शा का पता किया और आधे घंटे में रिक्शा को ट्रेस कर लिया। रिक्शा चालक रमेश साहू को भी नहीं पता था कि उसकी रिक्शा में किसी का पर्स छूट गया है। वह घर पर रिक्शा खड़ी पर काम में लग गया था। पुलिस उस तक पहुंची और फिर रिक्शा से पर्स बरामद किया। इसके बाद महिला को थाने बुलाकर पर्स लौटाया। इस पर महिला ने पुलिस को धन्यवाद किया और कहा कि इतनी जल्दी तो अमेरिका की पुलिस भी ट्रेस नहीं कर सकती थी, जितनी जल्दी विजय नगर पुलिस ने रिक्शा को ट्रेस कर लिया।

    Share:

    ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Jul 8 , 2024
    इंदौर के दो ही नेता पहुंचे संगठन के सामने भोपाल में चल रही समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्रसिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में हारे-जीते विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन इंदौर जैसे श्हर से दो ही हारे विधायक वहां पहुंच पाए। दरअसल संजय शुक्ला, विशाल पटेल, रामकिशोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved