• img-fluid

    Indore: कांग्रेस नेताओं ने निकाली किसान न्याय यात्रा, पुलिस ने ट्रक अड़ाकर रोके ट्रैक्टर

  • September 20, 2024

    इंदौर। किसानों (Farmers) की मांगों को लेकर कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार इंदौर (Indore) में किसान न्याय यात्रा (Kisan Nyay Yatra) निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी यात्रा में शामिल हुए। इस रैली को इंदौर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, इसलिए रिजनल पार्क पर ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए और ट्रकों को रास्ते पर खड़ा कर दिया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

    इसकी जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने एक पोस्ट अपने अकाउंट पर डालते हुए कहा था कि कांग्रेस नेताओं को यदि पुलिस रोकती है तो कार्यकर्ता विरोध न करे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। साढ़े 11 बजे पटवारी व सिंह रिजनल पार्क पहुंचे और ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ने लगे। इस बीच अफसरों ने ट्रक अड़ाकर उनके वाहन रोके। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता ट्रक हटाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों से कहासूनी भी हुई।


     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। सबसे ज्यादा भीड़ रिजनल पार्क पर थी। उपज के समर्थम मूल्य बढ़ाने व किसानों की अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी, लेकिन कांग्रेस नेता रैली निकालने के लिए अड़े हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार अनुमति नहीं देकर विरोध रोकना चाहती है, लेकिन हम आंदोलन के लिए अडिग है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े।

    चोइथराम मंडी के पास पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने बेरिकेड लगा रखे थे। तेजाजी नगर के पास बुलड़ोजर भी खड़े किए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर आए कार्यकर्ता व नेताओं के चालान भी पुलिस ने काटे।

    Share:

    सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, दिखा रहा अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी XRP का ऐड

    Fri Sep 20 , 2024
    नई दिल्ली. भारत (India) के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का आधिकारिक यूट्यूब चैनल (YouTube channel) शुक्रवार को हैक (hacked) हो गया. चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी (cryptocurrency XRP) का ऐड वीडियो शो कर रहा था. एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी यूएस-बेस्ड कंपनी रिपल लैब्स ने डेवलेप किया है. शीर्ष अदालत संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved