इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर: कांग्रेस ने 3 डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों की जांच कमेटी बनाई, तीन दिन में आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

युग पुरुष आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र (West Zone) में संचालित होने वाले दिव्यांग बच्चों (Children with disabilities) के आश्रम (Hermitage) में अज्ञात कारणों से हुई 5 बच्चों (5 children) की मौत का मामला अब गरमाता जा रहा है। कांग्रेस (Congress) ने भी निष्पक्ष जांच के लिए अपने स्वास्थ्य प्रकोष्ठ टीम के तीन बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ( doctors) और 2 पदाधिकारियों की जांच कमेटी बनाई है, जो तीन दिन में जांच पूरी कर कांग्रेस आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के निर्देश पर युग पुरुष आश्रम में 5 बच्चों की आकसमिक हुई मौत और करीब दो दर्जन से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जो इलाजरत हैं। उक्त आश्रम में रहने वाले सभी बच्चे दिव्यांग हैं, जिनको विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, मगर 29 जून को पहले बच्चे की मौत के बाद भी आश्रम संचालकों द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा 5 बच्चों को अपना जीवन देकर चुकाना पड़ा, जिसमें मौत की आगोश मेंं समाने वाले बच्चों का क्या दोष था। आश्रम में रहने वाले करीब 52 बच्चों में कई तो ऐसे हैं, जो बोल नहीं पाते हैं, कई ऐसे हैं, जो देख नहीं पाते है, कई मानसिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे बच्चों के साथ आश्रम संचालकों द्वारा किया गया व्यवहार सहन योग्य नहीं है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सही रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली आलाकमान तक पहुंचाने के लिए तत्काल बच्चा रोग विशेषज्ञ तीन डॉक्टरों के साथ कांग्रेस नेताओं की जांच कमेटी बनाई है, जो 3 दिन में अपनी रिपोर्ट शहर कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष के साथ ही दिल्ली आलाकमान को भी सौंपेंगे। शहर अध्यक्ष के अनुसार वे मृत बच्चों के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की कमेटी में मुख्यरूप से डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजय झा, डॉ. शादाब खान तीनों एमबीबीएस डीसीएच के साथ ही कांग्रेस नेता विवेक खण्डेलवाल, गिरीश जोशी को शामिल किया गया है।

अनाथ आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य देखने देर रात अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी
शहर मेंं घटित अनाथ आश्रम युग पुरुष धाम की घटना में अनाथ आश्रम में कई बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत के कारण करीब 5 बच्चों की असमय हुई मौत के बाद कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाचा नेहरू अस्पताल में इलाजरत दिव्यांग बच्चों का हालचाल जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा के निर्देश पर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव और सन्नी राजपाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टरों से चर्चा कर बच्चों का इलाज उच्चस्तरीय करने की बात कही।

Share:

Next Post

इंदौर में छात्रों ने कृषि कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च

Wed Jul 3 , 2024
कृषि जमीन को लेकर एक बार फिर उठी आवाज साजिश कर जमीन छीनने के लगाए आरोप, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे नारेबाजी और प्रदर्शन करने इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) कृषि अनुसंधान कृषि महाविद्यालय (Agricultural Research College of Agriculture) को समाप्त कर जमीन छीनना चाहती है। शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्र […]