• img-fluid

    इंदौर: कार चालक ने सफाइकर्मी को रौंदा, समय पर मिलती मदद तो बच सकती थी जान!

  • November 29, 2023

    इंदौर (Indore)। आज सुबह निगम की महिला सफाईकर्मी को कार वाले ने टक्कर मार दी। घटना में महिला सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला सफाईकर्मी झाड़ू से सडक़ पर सफाई कर रही थी। गुस्साए लोगों की भीड़ ने कार वाले को घेर लिया। हालांकि वह कार छोडक़र भाग गया।

    मिली जानकारी के अनुसार नार्थ कमाठीपुरा की रहने वाली लता पति शेरा ग्रोहर अहिल्या आश्रम के पास सफाई कर रही थी। इस दौरान क्रार वाला रफ्तार से कार दौड़ाते हुए आया और लता को चपेट में ले लिया। हादसे में लता को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख आसपास के लोग और निगम के अन्य कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और कार वाले को घेर लिया। मौके का फायदा उठाकर कार वाला कार छोडक़र भाग गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली।

    वहीं टक्कर मारने वाले चालक के परिवार की एक महिला को पुलिस ने थाने में बैठाया है, ताकि चालक पर गिरफ्तारी का दबाव बन सके। जो महिला हादसे का शिकार हुई है उसका एक बेटा और तलाकशुदा बेटी है। पति भी निगम का रिटायर्ड कर्मचारी है। महिला झोन क्रमांक तीन के वार्ड 57 में विनियमित कार्यरत थी। उधर निगम के कर्मचारी भी भारी संख्या में सदर बाजार थाने पहुंचे और कार चालक के खिलाफ कार नंबर के आधार पर केस दर्ज करवाया। सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर करोसिया का कहना था कि कई बार कर्मचारियों के साथ ऐसी ही दुर्घटनाएं होती हैं।


    उन्हें समय पर इलाज मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है, लेकिन निगम स्वास्थ्य विभाग के कोई भी अफसर मौके पर नहीं पहुंचते। कई बार इस मामले में शिकायतें भी की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आज भी अगर सफाई कामगार महिला मित्र को समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने निगम कमिश्नर से लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    हादसे के बाद गुस्साए सफाई मित्रों ने सदर बाजार पुलिस थाने पर हंगााम करना शुरु कर दिया। सफाई मित्र हादसे के जिम्मेदार कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर सफाई मित्र पुलिस थाने के बाहर जमा हुए।

    Share:

    UN में फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में खड़ा हुआ भारत, कहा- रुकनी नहीं चाहिए मदद

    Wed Nov 29 , 2023
    वाशिंगटन (Washington) । संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने फिलिस्तीनी (palestinian) लोगों के प्रति भारत (India) के समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में बड़े पैमाने पर निर्दोष नागरिकों की जान का नुकसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। कंबोज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved