• img-fluid

    इन्दौर : पटरी किनारे बुजुर्ग का शव मिला, हादसे की आशंका

  • September 17, 2024

    इंदौर। आज सुबह रेल पटरी (railway track) पर एक बुजुर्ग (old man) का शव मिला। यह साफ नहीं हुआ है कि वह कैसे हादसे (Accidents) का शिकार हुआ। उसकी पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।



    शिप्रा पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया और बरलई के बीच की है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग के सिर में चोटें थीं और उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर पहले ही अवंतिका एक्सप्रेस वहां से गुजरी थी। बुजुर्ग की पहचान संबधित कोई भी दस्तावेज उसकी जेब से नहीं मिला। वह धोती-कुर्ता पहना हुआ था। वेशभूषा से उसके किसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि वह पटरी पार करते समय हादसे का शिकार हुआ या फिर ट्रेन में सवार था और गिर गया अथवा किसी ने उसे धक्का दे दिया।

    तालाब किनारे फंदे पर लटका शव मिला, आत्महत्या की शंका… नहीं हुई पहचान
    तालाब किनारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ एक शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अन्य मामले में भी शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह शराब पीने का आदी था। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि छोटा बिलावली तालाब किनारे एक शख्स का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। उसके पास से ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। वह लाल रंग का चैक्स वाला शर्ट पहना था। पुलिस उसके परिजन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मृतक के हाथ पर प्लस और अन्य तरह के कुछ गोदने के निशान भी हैं। उधर, एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर के रहने वाले 39 साल के धर्मेंद्र पिता हीरालाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करता था। परिजन ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। कल शाम को पता चला कि उसने फांसी लगा ली। इसके बाद उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

    Share:

    करंट से हुई बंदर की मौत, सदमे में बंदरिया ने बिजली के तार पर कूद कर दे दी जान

    Tue Sep 17 , 2024
    रोहतास: बिहार के रोहतास में एक अनोखी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया. सच्चे प्यार की यह कहानी इंसानों की नहीं बल्कि बंदर और बंदरिया के बीच की है. बंदर की मौत के गम में बंदरिया ने ‘सुसाइड’ कर अपनी जान दे दी. वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved