• img-fluid

    इंदौर कड़ी सुरक्षा में निकली भाजपा नेता मोनू की अंतिम यात्रा, उमडा जनसेलाब

  • June 23, 2024

    इंदौर। जेल रोड क्षेत्र में कल देर रात हुई भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनु कल्याणे की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश मे कई संभावित ठिकानों छापा मार कार्रवाई की। हालांकि कातिलों का सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर आज दोपहर भाजपा नेता की अंतिम यात्रा उसके ऊषा पाठक स्थित निवास से कड़ी सुरक्षा बीच निकली।


    पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यही नहीं इंद्र, वज्र बाहन को भी तेनात किया गया था। सुरक्षा का इंतजाम था। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मोनू के समर्थक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूरे इलाके की दुकान बंद हो गई थी। रामबाग मुक्तिधाम में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला,पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रशासन से की।

    Share:

    समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

    Sun Jun 23 , 2024
    नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि समूची शिक्षा का ढांचा (The entire Education System) माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है (Has been handed over to Mafias and Corrupt People) । प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved