• img-fluid

    इंदौर: मदद के बहाने भाजपा पार्षद ने महिला से किया दुष्कर्म

  • July 24, 2024

    इंदौर। एक महिला ने भाजपा के पार्षद (BJP councillor) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोपी है कि पार्षद ने मदद के बहाने उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर द्वारकापुरी थाने में कार्रवाई की गई है। महिला का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 82 के पार्सद नितिन उर्फ़ शानू शर्मा ने मदद और नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला का कहना है कि कोरोना काल के दौरान उसकी पहचान नितिन से हुई थी। इसके बाद वह उससे मदद मांगने के लिए गई थी। पार्सद ने लोन चुकाने के लिए ₹100000 की मदद भी की थी।


    पार्षद ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा भी किया था, लेकिन बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने के लिए वह मजबूर करने लगा। युवती ने ऐसा नहीं किया तो रूपये के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर use 50000 नगद लौटा दिए और और बचे हुए रूपयो के लिए जब वह विदुर नगर में एक मकान में नितिन शर्मा से बात करने गई तो शर्मा ने वहां उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया युवती का आरोप है कि शर्मा उसको धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच कर फिलहाल केस दर्ज कर लिया है।

    Share:

    धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करेंगे मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा, आएंगे बागेश्वर धाम

    Wed Jul 24 , 2024
    छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri, the head priest of Bageshwar Dham) का पर्चा निकालने वाले मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हां (Dr Ashok Sinha from Mumbai) को बागेश्वर धाम आने का न्यौता मिला है। उन्हें खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम बुलाया है। डॉक्टर अशोक सिन्हा ने उनका निमंत्रण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved