• img-fluid

    इंदौर : 7 सितम्बर से शुरू होगा खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव

  • August 06, 2024


    ध्वजा पूजन के साथ सवा लाख मोदक का लगेगा भोग, नया स्वर्ण मुकुट भी बनेगा, सुगम आवागमन के लिए सुधारेंगे रास्ता

    इंदौर। खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh temple) में 7 सितम्बर (September 7) से 10 दिनी (10-day festival) गणेश चतुर्थी महोत्सव (Ganesh Chaturthi Festival) शुरू होगा। चूंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर दर्शन के लिए आते हैं, लिहाजा उनकी सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर आश्ीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विकास कार्यों, मास्टर प्लान (master plan) तैयार करने सहित सोने का नया मुकुट बनाने, मंदिर को फूलों और विद्युत रोशनी से सज्जित करने सहित अन्य निर्णय लिए गए।



    इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा के लिए आज बैठक संपन्न हुई। बैठक में खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में तैयार किए गए मास्टर प्लान के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि इस मास्टर प्लान को अंतिम रूप देकर शीघ्र ही इसके अनुसार कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। बैठक में आगामी 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले 10 दिनी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बताया गया की 7 सितंबर को सुबह 9:30 बजे ध्वजा पूजन के साथ यह महोत्सव प्रारंभ होगा। भगवान श्री गणेश का स्वर्ण आभूषणों के साथ विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को फूलों एवं विद्युत रोशनी के साथ विशेष रूप से सजाया जायेगा। बैठक में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। बाद में इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

    Share:

    इन्दौर : पांच दिन तक तिरंगामय होगा पूरा प्रदेश, बड़ा अभियान चलेगा

    Tue Aug 6 , 2024
    भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होंगे इन्दौर। आजादी की वर्षगांठ (anniversary of independence) पर पूरे प्रदेश (State) को तिरंगामय (tirangaamay) करने की तैयारी भाजपा (BJP) संगठन द्वारा कीजा रही है। इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों (People’s Representatives) और पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। तिरंगा यात्रा के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved