• img-fluid

    इंडिगो की मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट घने कोहरे में फंसी, बांग्लादेश के ढाका में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

  • January 13, 2024

    गुवाहाटी। इंडिगो (Indigo) की मुंबई से गुवाहाटी (Mumbai-Guwahati) जा रही एक फ्लाइट (Flight) को शनिवार को घने कोहरे के चलते बांग्लादेश (Bangladesh) के ढाका (Dhaka) की ओर डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास कोहरा इतना घना था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी। ऐसे में इंडिगो के विमान को ढाका में लैंड कराया गया।

    बताया गया है कि पहले घने कोहरे की वजह से पायलट विमान को कोलकाता ले जाने वाले थे। लेकिन वहां भी खराब मौसम की वजह से इसे भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। लेकिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था। बाद में कैप्टन ने ढाका एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को लैंड कराया।


    मुंबई यूथ कांग्रेस के नेता ने किया पोस्ट
    एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया।” ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है। मैं नौ घंटे से विमान में ही हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था। अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है।

    इंडिगो ने जारी किया बयान
    इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परिचालन कार्यों के चलते फ्लाइट को ढाका से गुवाहाटी वापस लाने के लिए नए क्रू को तैनात किया गया। इस दौरान यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिए गए और उन्हें खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई गई।

    Share:

    उद्धव गुट को स्पीकर ने दिया दोहरा झटका; ठाकरे के पास अब क्या विकल्प

    Sat Jan 13 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। महाराष्ट्र विधान सभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने बुधवार को जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिव सेना को ही असली शिव सेना करार दिया और 16 विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले को खारिज कर दिया, वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे गुट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved