• img-fluid

    पायलट न होने से साढ़े पांच घंटे देरी से गई इन्दौर से इंडिगो की मुंबई फ्लाइट, हंगामा

  • July 16, 2024

    रात 8.50 बजे जाने वाली फ्लाइट रात 2.15 बजे हुई रवाना अन्य उड़ानों का शेड्यूल भी अलसुबह तक बिगड़ा रहाटट

    इंदौर। देश की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (Private airlines Indigo) पिछले कुछ समय से स्टाफ (Staff) की कमी से जूझ रही है। इसके चलते अकसर कंपनी की उड़ानें निरस्त (Flights cancelled) और काफी लेट हो रही है। कल भी इंदौर से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इसी कमी के चलते घंटों इंतजार करना पड़ा। पायलट (pilot) की कमी के चलते रात 8.50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट साढ़े पांच घंटे देरी से रवाना हो सकी।



    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट रात 8 बजे मुंबई से इंदौर आकर 8.50 बजे वापस मुंबई जाती है, लेकिन कल यह फ्लाइट रात 9.55 बजे मुंबई से इंदौर आई। इस फ्लाइट से जाने के लिए यात्री 7.30 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। फ्लाइट के दो घंटे देरी से आने के बाद जब यात्री जाने की उम्मीद लगा रहे थे, तभी उन्हें बताया गया कि यह फ्लाइट और देरी से जाएगी। यात्रियों को इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जबकि अधिकारिक सूत्रों की माने तो इस फ्लाइट को लेकर आने वाले पायलट और स्टाफ का कार्य का समय पूरा हो जाने के कारण वे इसे ले जा नहीं सकते थे और दूसरे पायलट व स्टाफ यहां मौजूद नहीं थे, जिसके कारण फ्लाइट को ले जाने के लिए दूसरे पायलट और स्टाफ के आने का इंतजार किया गया। इसके चलते यह फ्लाइट तय समय से साढ़े पांच घंटे देरी से रात 2.15 बजे मुंबई रवाना हुई। फ्लाइट के लेट होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जिन यात्रियों को रात को मुंबई पहुंचना था, वे तडक़े मुंबई पहुंच पाए। इसके साथ ही रात की एक अन्य मुंबई और पुणे की उड़ान के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आने वाली फ्लाइट भी दो घंटे लेट रही।

    Share:

    गांधी हाल, पीपल्याहाना, कनाडिय़ा रोड बना ठिकाना, चौराहों पर लगे कैमरों से निगरानी में 51 भिखारी पकड़े

    Tue Jul 16 , 2024
    इंदौर। बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान में टेक्नालॉजी की मदद से भिक्षुकों को पकड़ा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रशासन ने कार्रवाई कर 51 भिक्षुकों को विभिन्न चौराहों पर भीख मांगते हुए पकड़ लिया, लेकिन इन्हें भीख देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved