img-fluid

इंडिगो ने निरस्त की बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानें

September 08, 2021

  • फ्लाइट में टिकट बुकिंग करवा चुके यात्री हुए परेशान

इंदौर। इंडिगो एयर लाइंस (indigo Airflight) ने बुधवार को इंदौर से दिल्ली (Indore Delhi)  और बेंगलुरु (Bangalore) के बीच चलने वाली दो उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके कारण इस फ्लाइट में टिकट बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने सोमवार को भी बेंगलुरु की फ्लाइट को निरस्त किया था।



विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी उड़ान (6ई-6657/6658) दोपहर 2.45 बजे बेंगलुरु से इंदौर (Indore)  आकर 3.30 बजे वापस बेंगलुरु जाती है, वहीं एक अन्य उड़ान (6ई-2275/2276) दिल्ली से शाम 5.30 बजे इंदौर आकर शाम 6 बजे वापस दिल्ली जाती है। कंपनी ने इन दोनों ही उड़ान को बुधवार को निरस्त (canceled) कर दिया। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों से दोनों उड़ानों को कुछ समय पहले ही निरस्त घोषित किया था और इस फ्लाइट में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को इसकी जानकारी भी दी गई थी। यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प भी दिया गया। दूसरी ओर फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान हुए।

Share:

  • गोपाल मंदिर और आसपास के क्षेत्रों से तीन ट्रक पलंग और ठेले जब्त किए, आज भी चलेगी मुहिम

    Wed Sep 8 , 2021
    जागा निगम… राजबाड़ा मुक्त कराने के प्रयास राजबाड़ा के कई क्षेत्रों में निगमकर्मियों के साथ महिला बाउंसरों की भी तैनाती इंदौर। राजबाड़ा (Rajbara) के व्यापारियों (Traders) द्ववारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद कल नगर निगम (Municipal Corporation) के रिमूवल ( Removal,) अमले ने राजबाड़ा (Rajbara), गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) और उसके आसपास के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved