• img-fluid

    इंडिगो ने उड़ान निरस्त की, 14 यात्रियों की हज उड़ान चूकी

  • June 09, 2024

    इंदौर। देश (India) की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (Private airlines Indigo) इंदौर से लगातार अपनी उड़ानों (flights) को निरस्त कर रही है। कल भी कंपनी ने रात को दिल्ली से इंदौर (Delhi to Indore) आकर वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके कारण इस उड़ान से जाने वाले 150 से ज्यादा यात्री परेशान होते रहे। इनमें 14 हज यात्री (Haj Pilgrims) भी शामिल थे, जिन्हें दिल्ली से हज के लिए जेद्दाह की फ्लाइट लेना थी।


    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-2208/2019) रात 9.55 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 10.40 बजे वापस दिल्ली जाती है। लेकिन कल कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया। कंपनी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को बताया कि ऑपरेशनल कारणों से उड़ान को निरस्त किया गया है, जिसकी सूचना सुबह ही यात्रियों को दे दी गई थी। ऐसे भी कई यात्री थे, जिनके पास जानकारी नहीं पहुंच पाई और जानकारी के अभाव में वे एयरपोर्ट पहुंचे और परेशान होते रहे। इनमें इंदौर और उज्जैन के 14 हज यात्री भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने किसी एजेंट की माध्यम से बुकिंग करवाई थी, इसलिए उन तक सीधे सूचना नहीं पहुंच पाई।

    मुंबई होते हुए दिल्ली भेजने का विकल्प दिया, वह फ्लाइट भी लेट –
    हज पर जा रहे यात्रियों के परिजन मोहम्मद नदीम ने बताया कि हमारे पास एयर लाइंस की और से फ्लाइट निरस्त होने की कोई जानकारी नहीं पहुंची थी। जब हम एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां बताया गया कि फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। इस पर एयर लाइंस अधिकारियों को बताया कि हमारा दिल्ली पहुंचना बहुत जरुरी है, क्योंकि सुबह दिल्ली से जेद्दा की सऊदी एयर लाइंस की उड़ान है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वे रात 11.05 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान से उन्हें मुंबई भेजेंगे और वहां से उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा। साथ ही सऊदी एयर लाइंस की फ्लाइट में बैठाने के लिए भी पूरा प्रबंध किया जाएगा। लेकिन यह उड़ान भी रात 11.50 बजे रवाना हुई और देरी से पहुंची। इसके कारण यात्री सुबह समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाए। दिल्ली में इंडिगो ने भी कोई मदद नहीं की।

    7 लाख डूबे अब नए टिकट मिलने में भी मुश्किल, इंडिगो पर करेंगे कार्रवाई –
    नदीम ने बताया कि दिल्ली से जेद्दा की फ्लाइट में टिकट की कीमत करीब 50 हजार थी। इस तरह 14 यात्रियों की फ्लाइट छूट जाने से 14 लाख का नुकसान हुआ। वहीं अब दिल्ली से दूसरी किसी डायरेक्ट फ्लाइट में टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरे शहरों से होकर जो उड़ानें मिल रही हैं, उनमें काफी ज्यादा समय लग रहा है और यह भी बताया जा रहा है कि 11 जून से जेद्दा में उड़ानों पर रोक लगा दी जाएगी। इससे यात्री काफी परेशान हैं। नदीम ने बताया कि वे और परिजन इंडिगो की इस लापरवाही के खिलाफ केस करेंगे।

    Share:

    एक ही रनवे पर आ गए दो विमान, हलक में अटकी यात्रियों की जान

    Sun Jun 9 , 2024
    मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जिसमें सैकड़ों विमान यात्रियों की जान पलक झपकते ही जा सकती थी. इसका एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक ही रनवे पर एक विमान को उड़ान भरते और दूसरे को उसके ठीक पीछे उतरते हुए देखा जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved