• img-fluid

    इंडिगो ने फिर निरस्त की अहमदाबाद उड़ान, यात्री हुए परेशान, किया हंगामा

  • August 07, 2024

    2 अगस्त को भी इस उड़ान को किया था निरस्त

    इंदौर।   देश की प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो (Airlines Indigo) द्वारा इंदौर ( Indore) से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। कल एक बार फिर कंपनी ने दोपहर में अहमदाबाद (Ahmedabad) से इंदौर आकर वापस जाने वाली उड़ान (Flight) को निरस्त कर दिया। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। कंपनी ने इससे पहले भी इस उड़ान को बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया था, तब भी हंगामे की स्थिति बनी थी।


    विमानतल (Airport) से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद से इंदौर आकर 2.30 बजे वापस अहमदाबाद जाती है, लेकिन कल कंपनी ने इन दोनों ही उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान (Flight) निरस्त करने की बात कही। वहीं सूत्रों की मानें तो कंपनी ने यात्रियों की कमी के चलते यह निर्णय लिया। कंपनी की इंदौर से अहमदाबाद के बीच सुबह, दोपहर और शाम को उड़ानें संचालित होती हैं। यात्री कम होने पर कंपनी ने दोपहर की उड़ान को निरस्त करने की जानकारी देते हुए बाद की उड़ानों में एडजस्ट करने, रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प दिया। इस पर कई यात्री शाम की उड़ान से इंदौर आए व गए। वहीं जिन यात्रियों तक जानकारी नहीं पहुंच पाई, वे फ्लाइट के समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा करने लगे। कंपनी ने इससे पहले 2 अगस्त को भी इस उड़ान को बिना किसी ठोस कारण के निरस्त कर दिया था। तब भी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया था। साथ ही कंपनी पिछले दिनों में कई बार दिल्ली की उड़ान को भी इसी तरह निरस्त कर चुकी है।

    Share:

    विधानसभा चुनाव : महाराष्‍ट्र में क्या अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं अजित पवार?

    Wed Aug 7 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में एनसीपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved