• img-fluid

    एशियाई खेलों में भारत की पहली जीत, पुरूष वॉलीबॉल टीम ने कंबोडिया को 3-0 से हराया

  • September 20, 2023

    हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम (Indian men’s volleyball team) ने कंबोडिया (Cambodia) पर शानदार जीत (Great win) के साथ अपने एशियाई खेलों (Asian Games) के अभियान की शुरुआत की। तीन बार के एशियाड पदक विजेताओं ने मंगलवार को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली टीम को 25-14, 25-13, 25-19 से हराया। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया का सामना करेगी।


    बता दें कि एशियाई खेलों की वॉलीबॉल स्पर्धा में भारत की यात्रा में दशकों से उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। देश को सफलता का पहला स्वाद 1958 में मिला, जब पुरुष टीम ने ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद 1962 में उन्हें रजत पदक मिला, जिसमें उनकी एकमात्र हार जापान के हाथों हुई, जिसने स्वर्ण पदक जीता।

    हालाँकि, गौरव की राह लगातार चुनौतीपूर्ण होती गई और भारत को अपनी तालिका में एक और पदक (1986 में कांस्य पदक) जोड़ने में दो दशक से अधिक समय लग गया।। 37 साल हो गए हैं जब भारत ने आखिरी बार एशियाई खेलों में वॉलीबॉल में पदक जीता था।, और अब भारतीय टीम का प्रयास इस 37 साल के सूखे को खत्म करने का होगा।

    Share:

    किसान ऋण पोर्टल लॉन्च, सब्सिडी वाला कर्ज लेना होगा आसान

    Wed Sep 20 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। सरकार (Government) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar.) ने मंगलवार को किसान ऋण पोर्टल (केआरपी) लॉन्च किया। इस पोर्टल पर किसान क्रेडिट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved