• img-fluid

    भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

  • September 17, 2024

    नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही।


    भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहले ही बार में शिकस्त मिली है। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में कोरियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत ने कुल दो गोल किए थे।

    Share:

    CM योगी ने मनाया PM मोदी का 74वां बर्थडे, काशी विश्वनाथ मंदिर में काटा 74 किलो लड्डू का केक

    Tue Sep 17 , 2024
    काशी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा एवं हवन किया और 74 किलो के लड्डू का प्रसाद भी बांटा। सरकारी बयान के मुताबिक यहां लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने अपने तय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved