img-fluid

भारतीय इंजीनियर को कतर में किया गया गिरफ्तार, परिवार ने मदद के लिए पीएम मोदी से लगाई गुहार

  • March 24, 2025

    नई दिल्‍ली । गुजरात (Gujarat) के रहने वाले एक इंजीनियर अमित गुप्ता (Engineer Amit Gupta) हो कतर (Qatar) में हिरासत (custody) में ले लिया गया है। किसी आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में अमित गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। वहीं सूत्रों ने बताया कि कतर स्थित भारतीय मिशन हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे अमित के परिवार से संपर्क बनाए रखेंगे। अमित गुप्ता टेक महिंद्रा में काम करते हैं।

    कतर की पुलिस ने अमित गुप्ता को 1 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। उनकी मां पुष्पा गुप्ता ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि अमित गुप्ता पर आरोप क्या हैं और उन्हें किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता के परिवार ने इस मामले में दखल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।


    परिवार का कहना है कि अमित गुप्ता को डेटा चोरी के मामले में फंसाया गया है। वह निर्दोष हैं। अमित गुप्ता की मां पुष्पा ने कतर जाकर भारतीय दूतावास में भी संपर्क किया। राजदूत ने भी उन्हें सांत्वना दी है। वहीं इस मामले में अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। बीजेपी सांसद हेमांग जोशी ने मीडिया से कहा कि पिछले 10 साल से अमित गुप्ता कतर में टेक महिंद्रा के लिए काम कर रहे थे।

    बीजेपी सांसद ने कहा, उनके पिता कतर अमित गुप्ता से मिलने के लिए गए थे। वे एक महीने तक रहे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। यह पहली बार नहीं है जब कतर में किसी भारतीय को इस तरह गिरफ्तार किया गया है। साल 2022 में आठ नौसेनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें बाद में मौत की सजा सुना दी गई। हालांकि बाद में कतर की ही अदालत ने उन्हें अमीर के आदेश पर रिहा कर दिया।

    Share:

    बिहार : आज लालू यादव की इफ्तार पार्टी, सीएम नीतीश का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता होंगे शामिल

    Mon Mar 24 , 2025
    नई दिल्ली. बिहार (Bihar) में इसी साल विधानसभा (Assembly) के चुनाव (Election) होने हैं. उससे पहले इफ्तार पार्टी (Iftar party) के आयोजन को लेकर सियासत गर्मा गई है. आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तरफ से आज यानी सोमवार शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. जानकारी के अनुसार, राबड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved