• img-fluid

    भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर, 2021 में डबल डिजिट में ग्रोथ का अनुमान

  • January 27, 2021

    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आगामी एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी। इससे पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दो अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अच्छी खबर दी है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने कैलेंडर ईयर 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5% और यूनाइटेड नेशंस (UN) ने 7.3% की दर से ग्रोथ का अनुमान जताया है।

    IMF ने कहा है कि 2021 में भारत डबल डिजिट में ग्रोथ करने वाले दुनिया का पहला देश होगा। कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत यह उपलब्धि हासिल कर सकता है। IMF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज वापसी दिखाई दे रही है। कोरोना के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 में 8% की गिरावट का अनुमान जताया गया है।


    चालू कैलेंडर ईयर में इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में भारत, चीन को पछाड़ देगा। IMF के मुताबिक, 2021 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 11.5% रहेगी, जबकि चीन की आर्थिक ग्रोथ 8.1% रहेगी। इसके बाद स्पेन (5.9%) और फ्रांस (5.5) का नंबर आता है। IMF ने आंकड़ों में बदलाव करते हुए कहा है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8% की गिरावट रहेगी। जबकि चीन की आर्थिक ग्रोथ 2.3% रहेगी। 2020 में पॉजिटिव आर्थिक ग्रोथ वाला चीन दुनिया में अकेला देश होगा।

    UN ने विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना 2021 नाम से जारी रिपोर्ट में कहा है कि चालू कैलेंडर ईयर (2021) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3% की ग्रोथ रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण कैलेंडर ईयर 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6% की गिरावट रही है। UN का कहना है कि फिस्कल और मॉनेटरी प्रोत्साहन के बावजूद GDP में गिरावट रही है।

     

    Share:

    स्वास्थ्य बजट हो सकता है दोगुना, हेल्थ टैक्स में बढ़ोतरी की संभावना

    Wed Jan 27 , 2021
    नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार अगले बजट में स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ा सकती है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में स्वास्थ्य का बजट दोगुना कर सकती हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में स्वास्थ्य बजट 67,484 करोड़ रुपए का था। इसे 1.2-1.3 लाख करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved