• img-fluid

    तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का निधन

  • June 22, 2024

    अंकारा: तुर्की (Türkiye) में भारत (India) के राजदूत (Ambassador) वीरेंदर पॉल (Virender Paul) का शुक्रवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय (foreign Ministry) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। वीरेंद्र पॉल 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। विदेश मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, ‘हम तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल के असामयिक निधन पर दुखी हैं। एक समर्पित अधिकारी बताते हुए आगे कहा, उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशारी पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की टीम इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पॉल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति बताया है।


    डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ‘तुर्की में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। भारतीय विदेश सेवा के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैंने उनकी कई पोस्टिंग में उनके साथ मिलकर काम किया है। हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और सेवा की प्रशंसा की है और उनके कई योगदानों को महत्व दिया है।’ अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत / उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019) के रूप में कार्य किया था।
    इजरायल और नाटो के लिए बड़ा प्लान बना रहा हमास, रिपोर्ट से खुलासा

    AIIMS दिल्ली से की थी पढ़ाई
    अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत/उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019), लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त (2013-2016), वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मंत्री (प्रेस) (2010-2013), 2007-2010 के दौरान प्रधान मंत्री कार्यालय में निदेशक और 2003-2007 तक मास्को में भारतीय दूतावास में काउंसलर (राजनीतिक) के रूप में काम किया। उन्होंने अखिर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली से मेडिकल की पढ़ाई की थी। वे पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं के जानकार थे।

    Share:

    NEET परीक्षा विवाद के बीच केन्द्र का बड़ा कदम, लागू किया ये सख्त कानून, कड़ी सजा का प्रावधान

    Sat Jun 22 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। नीट (NEET) और यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवादों के बीच केंद्र सरकार (Central government) ने अहम कदम उठाते हुए एक कड़े कानून (Strict laws) को अधिसूचित कर दिया है। इस कानून को पेपर लीक (Paper leak) और नकल रोकने के लिए इसी साल फरवरी में पारित किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved