• img-fluid

    World Bank के अध्यक्ष पद के लिए भारत ने अजय बंगा के नामांकन का किया समर्थन

  • March 03, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत ने विश्व बैंक (World Bank) के अध्यक्ष पद (presidency) के लिए अजय बंगा (Ajay Banga) के नामांकन को अपना समर्थन दिया है। भारत (India) ने कहा कि उनका नामांकन ऐसे समय में हुआ है, जब संस्था अगली पीढ़ी के सुधारों पर विचार कर रही है। अजय बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।

    वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर अजय बंगा को अपना समर्थन और बधाई दी है। मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि भारत अजय बंगा के नामांकन का समर्थन करता है। इसके साथ ही विश्व बैंक में उनके नेतृत्व के लिए उत्साहित है।



    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी। बाइडन ने कहा कि अमेरिका विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा का नामांकन कर रहा है। उनका कहना था कि भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री में इतिहास के इस नाजुक वक्त में दुनिया की अगुआई करने की सभी विशेषताएं मौजूद हैं।

    उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक के निदेशक मंडल की मंजूरी मिलते ही अजय बंगा दुनिया की दो शीर्ष वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी-सिख बन जाएंगे। बंगा इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 63 वर्षीय अजय बंगा फिलहाल जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रह चुके हैं। बंगा को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    Share:

    भारत में 576 करोड़ का निवेश करेगी टेक कंपनी फॉक्सकॉन, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

    Fri Mar 3 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। Apple Inc. का पार्टनर Foxconn टेक्नोलॉजी ग्रुप लंबे समय से भारत में आईफोन का प्रोडक्शन कर रहा है और अब कंपनी की लंबी प्लानिंग सामने आई है। Foxconn ग्रुप भारत में 700 मिलियन डॉलर करीब 576 करोड़ निवेश करने जा रहा है। यह निवेश चीन से प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved