नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर (India on Saturday visited Balasore in Odisha) तट पर ‘अग्नि प्राइम’ (Agni-P) मिसाइल का परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली इस बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1 हजार से 2 हजार किलोमीटर की है। यह अग्नि सीरीज की मिसाइलों का एडवांस्ड वर्जन है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
#WATCH | Today India successfully testfired the nuclear-capable strategic Agni Prime missile off the coast of Odisha from Balasore.
(Source: DRDO) pic.twitter.com/wSgWKOKtQG
— ANI (@ANI) December 18, 2021
अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल में कई नए फीचर्स जोड़े गए। सटीकता में उच्च स्तर के साथ ये मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करती है। अग्नि प्राइम मिसाइल के बारे में माना जा रहा है कि मुख्य रूप से इसे पाकिस्तान को जवाब देने के लिए बनाया गया है क्योंकि इसकी रेंज चीनी इलाकों को ज्यादा प्रभावित नहीं करती हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि अग्नि प्राइम के आने के बाद पृथ्वी-1, अग्नि-1 और अग्नि-2 को रिप्लेस कर दिया जाएगा लेकिन इस थ्योरी को सरकार ने खारिज किया हुआ है।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved