• img-fluid

    भारत बंद में असफल होने के बाद केजरीवाल नजरबंद का ढोंग कर रहे: आदेश गुप्ता

  • December 09, 2020

    नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद भी दिल्ली में भारत बंद बेअसर है, इसलिए वह नजरबंद किए जाने का ढोंग कर रहे हैं। बल्कि दिल्ली बंद करवाने में फेल होने पर नजरें चुरा रहे हैं और धरने पर बैठे निगम के नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

    गुप्ता ने केजरीवाल के नजरबंद के आरोपों का पर्दाफाश करने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी का बयान दिखाया गया जिसमें वह साफ कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को किसी भी रूप में हिरासत में नहीं लिया गया है। केजरीवाल ने बड़े ही जोर शोर से दिल्ली बंद करवाने का दावा किया लेकिन असफल रहने पर हाउस अरेस्ट किए जाने का नया शगूफा छेड़ा, लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया और अब सब के सवालों से बचने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि सभी जानते हैं कि निगम विपरीत परिस्थितियों में भी सेवक के रूप में काम कर रहा है लेकिन केजरीवाल सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही है। निगम के महापौर, उपमहापौर, पार्षद सहित कई निगम नेता जिसमें महिलाएं भी है, वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस ठंड में फुटपाथ पर बैठकर निगम के हक का पैसा मांग रहे हैं लेकिन केजरीवाल संवेदनहीन बने हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि निगम के नेता ना सही लेकिन दिल्ली के नागरिक समझ कर ही मुख्यमंत्री केजरीवाल उनसे मिल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि निगम की सुविधाओं का लाभ दिल्ली वासियों को ही मिलता है लेकिन केजरीवाल सरकार निगम को उसके हक का पैसा नहीं देना चाहती है।

    नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि तीनों नगर निगम लंबे समय से केजरीवाल सरकार से अपने बकाए फंड की मांग कर रही है लेकिन केजरीवाल सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केजरीवाल सरकार नगर निगम के बकाए फंड को जारी नहीं कर देती है। वहीं रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर जो झूठ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है उससे दिल्ली ही नहीं पूरा देश ही अचंभित है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    भाजपा सरकार ने सपा नेताओं के खिलाफ दमनचक्र चलाकर किया अलोकतांत्रिक व्यवहार: अखिलेश

    Wed Dec 9 , 2020
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता से जगह-जगह लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तथा तमाम नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बौखलाई भाजपा सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ दमनचक्र चलाकर अलोकतांत्रिक व्यवहार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved