• img-fluid

    Interest Rates: ब्याज दरें बढ़ाने में भारत दुनिया में छठे स्थान पर, तय दायरे से ऊपर है महंगाई

  • March 30, 2023

    नई दिल्ली। दुनिया के शीर्ष देशों में ब्याज दरों को बढ़ाने के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छठे स्थान पर है। अमेरिका पहले स्थान पर है। पिछले साल से महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैकों ने दरें बढ़ाने का तरीका अपनाया था। इसके बावजूद ज्यादातर देशों में महंगाई अभी भी उनके तय दायरे से ऊपर ही बनी हुई है।

    पिछले साल मई से लेकर अब तक आरबीआई ने रेपो दर में 2.50 फीसदी की वृद्धि की है। अप्रैल में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में एक बार फिर से दरों में 0.25 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में यह 2.75 फीसदी हो जाएगी।

    सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है रेपो दर : रॉयटर्स के सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने कहा कि आरबीआई अप्रैल में रेपो दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर सात साल के उच्च स्तर तक ले जा सकता है। कुछ अर्थशास्त्रियों ने कहा, केंद्रीय बैंक आक्रामक रुख को वापस ले लेगा।


    अगले साल 4 फीसदी से नीचे आ सकती है महंगाई : डच बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास ने कहा, महंगाई संबंधी जोखिम से निपटने के लिए आरबीआई सभी विकल्प खुले रखेगा। महंगाई कैलेंडर वर्ष 2023 में 6.70% फीसदी से ऊपर ही रह सकती है। अगले साल यह 4% के आसपास रह सकती है।

    10 माह में दुनिया में ऐसे बढ़ा ब्याज

    • देश बढ़ीं दरें
    • अमेरिका- 4.75%
    • कनाडा- 4.25%
    • यूके- 4.00%
    • यूरोपीय संघ- 3.50%
    • ऑस्ट्रेलिया- 3.25%
    • भारत- 2.50%
    • द. कोरिया- 2.50%
    • स्विटजरलैंड- 2.25%
    • चीन- -15%

    Share:

    क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी का पैसा पांच बैंक खातों में, मांगी जानकारी

    Thu Mar 30 , 2023
    इंदौर। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर आधा दर्जन लोगों से 62 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह ठगी का पैसा पांच बैक खातों में गया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने बैकों से मांगी है। कुछ दिन पहले कुछ लोग क्राइम ब्रांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved