• img-fluid

    भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को सौंपी कैदियों की सूची, 340 भारतीय पाक हिरासत में

  • January 02, 2021

    नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान को अपनी हिरासत में कैद उसके 263 नागरिकों और 77 मछुआरों की सूची सौंपी। इसी तरह पाकिस्तान ने भी अपनी हिरासत में कैद भारत के 49 नागरिकों और 270 मछुआरों की सूची साझा की है ।

    भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से सूची का आदान-प्रदान किया। दोनों देश 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान करते हैं।

    सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से, अपनी नावों के साथ लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों को जल्द से जल्द छुड़ाने और नागरिक कैदियों को स्वदेश भेजने का आह्वान किया है। इस संदर्भ में, पाकिस्तान को 03 भारतीय नागरिक कैदियों और 185 भारतीय मछुआरों की रिहाई और प्रत्यावर्तन के लिए भी कहा गया, जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान को जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा, पाकिस्तान को भारतीय मछुआरों और 22 नागरिक कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच देने के लिए कहा गया है।

    सरकार ने पाकिस्तान से यह भी अनुरोध किया कि वह चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के सदस्यों को वीजा देने में तेजी लाए और पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद भारतीय कैदियों की मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए उनकी पाकिस्तान यात्रा की सुविधा प्रदान करे। संयुक्त न्यायिक समिति की पाकिस्तान की प्रारंभिक यात्रा आयोजित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है।

    Share:

    LPG सिलेंडर बुक कराने का तरीक़ा बदला

    Sat Jan 2 , 2021
    नई दिल्ली । इंडियन आयल की इंडेन गैस (Indane Gas of Indian Oil)के ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinders) की बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल (missed call) देकर करा सकते हैं। इंडियन आयल के जारी आधिकरिक बयान के अनुसार उसके एलपीजी ग्राहक सिलेंडर भराने को लेकर देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved