• img-fluid

    भारत की बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • February 10, 2024

    – मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव “ई-समिट 2024” में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि भारत (India) बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। हमारे युवा कम लागत एवं सीमित संसाधनों (limited resources) में भी अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और देश के युवा सारे प्रश्नों और समस्याओं का हल ढूंढने में सक्षम है। युवा शक्ति के योगदान से प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है।


    मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार देर शाम भोपाल के मेनिट परिसर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव “ई-समिट 2024” (Entrepreneurial Fest “e-Summit 2024) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई समिट 2024 की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में हमारी युवा शक्ति का योगदान सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उडा़न में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

    एमएसएमई विभाग के सचिव पी नरहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप से उभर कर सामने आया है। प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे। प्रदेश में उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मेनिट के डायरेक्टर करूणेश कुमार शुक्ला और सीएआई एमपी स्टार्टअप श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्यमी, विशेषज्ञ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share:

    Akshay-Tiger ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का BTS वीडियो किया जारी

    Sat Feb 10 , 2024
    मुंबई (Mumbai) । मेकर्स ने रियल एक्शन (Makers took real action) फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का फर्स्ट ऑफिशियल बीटीएस (BTS) वीडियो जारी करके एक धमाके के साथ काउंटडाउन शुरू कर दिया है। ‘मेकिंग ऑफ द रियल एक्शन फिल्म’(Making of the real action film’)  टाइटल से जारी वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved