• img-fluid

    देश के आठ समुद्री किनारों को मिला ब्लू फ्लैग प्रमाण, जानिए कौनसे और क्या है इसके मायने

  • October 12, 2020

    नई दिल्ली। देश के आठ समुद्री किनारों को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन दिया गया है। इन तटों को स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इनमें गुजरात से शिवराजपुर, केरल से कप्पड, ओडिशा से गोल्डेन, अंडमान से राधानगर, दीव से घोघला, आंध्रप्रदेश से रुशीकोंदा, कर्नाटक से कासरकोड और पदुबीद्री शामिल है।

    भारत दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं। साथ ही भारत को तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ‘इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस’ के तहत तीसरे पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।

    केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि यह भारत के लिए गर्व की बात है। देश के आठ समुद्री किनारों को अब विश्व में पहचान बनाई है। लोगों की सहायता से ही इन सभी बीच को साफ सुथरा रखा जा सका है। उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा, यह दर्जा भारत के संरक्षण और सतत विकास प्रयासों को एकतरह से वैश्विक मान्यता मिलना है। उन्होंने भारत को दावा किया कि भारत एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में महज 2 साल के अंदर ब्लू फ्लैग दर्जा हासिल करने वाला पहला देश भी बन गया है।

    एशिया का महज चौथा देश बना भारत
    भारत ब्लू फ्लैग दर्जे वाले समुद्री तटों वाला एशिया का महज चौथा देश बन गया है। एशिया में अब तक महज जापान, दक्षिण कोरिया और UAE के तट ही इस सूची में मौजूद थे, लेकिन इन देशों को यह दर्जा पाने में 5 से 6 साल का समय लगा था।

    इस समय ब्लू फ्लैग सूची में स्पेन पास दुनिया में सबसे ज्यादा 566 समुद्र तट हैं, जबकि ग्रीस के 515 और फ्रांस के 395 तटों को यह दर्जा मिला हुआ है।

     

    Share:

    मप्र में कोरोना से और 25 मौतें, 1575 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,46,820 हुई

    Mon Oct 12 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1575 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 46 हजार 820 और मृतकों की संख्या 2624 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोरोना से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved