• img-fluid

    भारत का जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को भी पछाड़ा

  • July 15, 2024

    नई दिल्‍ली(New Delhi) । भारत और जिम्बाब्वे (India and Zimbabwe)के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (Five-match T20 series)का पांचवां और अंतिम मुकाबला हरारे (final match in Harare)में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा(Captain Sikandar Raza) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। यशस्वी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। हालांकि उनकी इस छोटी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    टी20 इंटरनेशनल पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम हो गया है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर 13 रन बटोरे। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में पारी की पहली गेंद पर 10 रन बटोरे थे। न्यूजीलैंड ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन बनाए थे। नेपाल ने भूटान के खिलाफ 2019 में 9 रन बनाए थे।


    जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान पहली गेंद पर सिकंदर रजा ने नो-बॉल डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया था। इसके बाद फ्री हिट पर भी यशस्वी ने छक्का लगाया। हालांकि पांचवीं गेंद यशस्वी क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले यशस्वी ने चौथे मैच में दमदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने चौथे मैच में 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

    टी20I पारी की पहली गेंद पर बनाए गए सर्वाधिक रन-

    13 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज
    10 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022
    9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2023
    9 – नेपाल बनाम भूटान, 2019
    8 – केन्या बनाम युगांडा, 2019

    Share:

    कोपा अमेरिका का खिताब अर्जेंटीना ने जीता:फाइनल में कोलंबिया को 1-0 से हराया

    Mon Jul 15 , 2024
    मियामी. कोपा अमेरिका (Copa America) का खिताब (title) अर्जेंटीना (Argentina ) ने रिकॉर्ड 16वीं बार जीत लिया है। कोपा अमेरिका फाइनल मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। जिसमें अर्जेंटीना ने कोलंबिया (Colombia ) को 1-0 हराया। कोलंबिया ने आखिरी बार 23 साल पहले 2001 का फाइनल खेला था […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved