ब्‍लॉगर

प्रधानमंत्री की हर पहल से भारत हुआ सशक्त

– पंडित अजॉय चक्रवर्ती

सबसे पहले मैं विनम्र शब्दों में कहना चाहता हूं कि महान राजनेताओं की एक लंबी लिस्ट है, जो हमारे देश के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए। लेकिन, ऐसा लगता है कि उनमें से किसी ने भी उस रूप में पद नहीं संभाला, जैसा नरेन्द्र मोदी ने संभाला है। उन्होंने विशेषकर जनसांख्यिकी, धर्म, भूगोल, इतिहास, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, दर्शन, कला, संस्कृति आदि अलग-अलग क्षेत्रों और पहलुओं की पृष्ठभूमि में भारत को वैश्विक संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ या अद्वितीय के रूप में प्रस्तुत किया है।

भारतीय उपमहाद्वीप (अविभाजित भारत) अपनी भौतिक विशालता के लिए के साथ अपनी बौद्धिक और आध्यात्मिक उत्कृष्टता के लिए भी जाना जाता था। इसलिए, इससे पहले कि कोई आधुनिक भारत के नेता के रूप में मोदी की भूमिका के आयामों और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करे, तो एक मूलभूत विचार यह होना चाहिए कि भारत दुनिया के अन्य सभी देशों से क्यों और कहां अलग है।

भारत ने ‘शून्य’ और फिर संख्या प्रणाली का आविष्कार किया, जो इतिहास के सबसे महान नवोन्मेषों में से एक है। दशमलव प्रणाली, पाई का मान, बीजगणित, त्रिकोणमिति, कलन शास्त्र (केल्कुलस)और कई गणितीय अवधारणाओं का जन्म भारत में हुआ। प्राचीन भारत के ज्ञान के स्रोत अनंत हैं। उदाहरण के लिए, उनमें से कुछ के रूप में 18 विद्याओं को यहां उद्धृत किया जा सकता है-चार वेद, चार सहायक वेद (आयुर्वेद-चिकित्सा, धनुर्वेद-शस्त्र, गंधर्ववेद- संगीत और शिल्प- वास्तुकला), पुराण, न्याय, मीमांसा, धर्म शास्त्र और वेदांग, छह सहायक विज्ञान, स्वर-विज्ञान, व्याकरण, मीटर, खगोल विज्ञान, अनुष्ठान और दर्शन।


आधुनिक विज्ञान शायद न्यूटन के समय से शुरू होता है। लेकिन पारंपरिक ज्ञान प्रणालियां दो मिलियन से अधिक वर्षों से मौजूद हैं, जब होमो हैबिलिस ने अपने उपकरण बनाना और प्रकृति के साथ बातचीत करना शुरू किया। इतिहास की शुरुआत के बाद से, अलग-अलग लोगों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की विभिन्न शाखाओं में योगदान दिया है। अकसर ऐसे तरीके से, जब बहुत लम्बी दूरी के कारण अलग रही संस्कृतियों में परस्पर संवाद-संपर्क स्थापित हुए। संवाद से जुड़ा यह प्रभाव और स्पष्ट होता जा रहा है, क्योंकि अत्यधिक लम्बी दूरी के बावजूद वैश्विक व्यापार और सांस्कृतिक प्रवासन को शोधकर्ताओं द्वारा मान्यता दी जा रही है।

वैसे भी, भारतीय सभ्यता में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की एक मजबूत परंपरा रही है। प्राचीन भारत में इसमें ऋषियों और संतों के साथ-साथ विद्वानों और वैज्ञानिकों की भूमि भी थी। अनुसंधान से पता चला है कि दुनिया में सबसे अच्छा स्टील बनाने से लेकर दुनिया को गिनती करना सिखाने तक, आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना से सदियों पहले भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दिया था। प्राचीन भारतीयों द्वारा खोजे गए कई सिद्धांतों और तकनीकों से आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मूल सिद्धांतों की रचना हुई है और इन्हें मजबूती मिली है।

हालांकि, भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों द्वारा किए गए विशाल और महत्वपूर्ण योगदान को नजरअंदाज किया गया है। ब्रिटिश उपनिवेशवादी इस तथ्य को कभी स्वीकार नहीं कर सके कि तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में भी भारतीय अत्यधिक सभ्य थे, जब अंग्रेज अभी भी अपनी सभ्यता के विकास की प्रक्रिया में थे। उपरोक्त तथ्य, विशाल महासागर के बगल में केवल एक बूंद के समान है, जिन पर भारत को गर्व है। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्धिमत्ता से उन सभी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिन्हें भारत ने लंबे समय से हासिल किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ‘मन की बात’ के विभिन्न एपिसोड में लगातार बहुउद्देश्यीय मुद्दों और घटनाओं को उठाते रहे हैं। परिणामस्वरूप, भारत के अद्भुत कार्यों की उत्कृष्टता को पूरा विश्व जान चुका है और उनसे मंत्रमुग्ध हो गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से भी बहुत प्रभावित हूं। प्रधानमंत्री विशेष रूप से तीन बातों पर जोर देते हैं। एक-सभी भारतीयों में एकता या एक होने की भावना जगाना, भले ही उनकी जाति और नस्ल या सामाजिक-आर्थिक स्थिति में कोई अन्य अंतर मौजूद हो।

दूसरा- एक भारतीय होने पर गर्व की भावना पैदा करना; इसके लिए वो अपने प्यारे देशवासियों से उन बहादुरों के नाम याद रखने का आह्वान करते हैं, जिन्होंने विदेशी शासकों से आजादी पाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी। तीसरा- भारत के सभी नागरिकों में हमारे तिरंगे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना जगाना। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक, स्कूलों और कॉलेजों के सभी छात्रों को सभी शैक्षणिक संस्थानों और यहां तक कि अपने घरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए। ‘मन की बात’ में ‘हर घर तिरंगा’ के आह्वान ने जन भागीदारी की भावना को जगाकर पूरे देश में इस अभियान को गति देने में मदद की।

प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ के नारे के तहत सभी भारतीय स्वदेशी प्रयासों के फलने-फूलने पर अत्यधिक महत्व दिया है। उदाहरणस्वरूप, आयुष (समग्र स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक ज्ञान), राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (भारत में मीठी क्रांति को बढ़ावा देना), भारतीय स्वदेशी खिलौने (आत्मनिर्भरता से जुड़ी सफलता की कहानी), आदि। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात को स्वीकार करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं कि पिंगली वेंकय्या भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के वास्तुकार हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के सिलसिले में अब पूरा देश इसके बारे में जानता है। वेंकय्याजी के पोते घंटशाल गोपीकृष्ण ने इसे अपने परिवार के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है।

मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और पहल से भी बहुत प्रभावित हैं। वह है ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’, जिसे रेल मंत्रालय के प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) सप्ताह समारोह के दौरान लागू किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े 75 स्टेशनों और 27 स्पॉटलाइट ट्रेनों को चिह्नित किया गया, जो पूरे सप्ताह जनता के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सभी 75 स्टेशनों को सजाया गया और विभिन्न गतिविधियों, जैसे देशभक्ति गीतों का प्रसारण और कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भारत की विविध और जीवंत संस्कृति के महान प्रशंसक होने के नाते प्रधानमंत्री ने न केवल भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास की अगुवाई की है, बल्कि उनके नेतृत्व में भारत ने एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण भी देखा है। ‘मन की बात’ एक ऐसा प्लेटफार्म साबित हुआ है, जहां हर नागरिक देश के इस सकारात्मक बदलाव से सीधे जुड़ सका।

हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 25 वर्षों को कर्तव्य काल के रूप में चिह्नित किया है, ताकि प्रत्येक देशवासी इस अवधि में इस महोत्सव को एक जन आंदोलन में बदल सके। कड़ी मेहनत से हासिल की गई भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष मनाने के पीछे प्रधानमंत्री की यह धारणा है कि इस बहादुर और गौरवशाली भूमि पर आने वाली पीढ़ियां अपने चेहरे पर लम्बी मुस्कान के साथ आगे बढ़ सकें।

(लेखक, पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय गायक हैं।)

Share:

Next Post

एशियाई खेलों की तैयारी के तहत ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Thu Apr 27 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) पांच मैचों की श्रृंखला (five match series) के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा (australia tour) करेगी, जो 18 मई से शुरू होगी और 27 मई को समाप्त होगी। भारत श्रृंखला के पहले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ […]