• img-fluid

    छह मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र पर आयकर, आयोग की पैनी नजर

  • October 18, 2020

    • चुनाव में कालाधन लगने की संभावना, आयकर विभाग ने भोपाल में खोला कार्याल

    भोपाल। प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सरकार के 14 मंत्री मैदान में हैं। इनमें से छह मंत्री वे हैं, जो पिछली कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे। इन मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र पर चुनाव आयोग समेत अन्य एजेंसियों ने भी विशेष निगरानी रखी हैं। आयकर विभाग ने चुनाव में कालाधन लगने की संभावना के चलते राजधानी भोपाल में अलग से कार्यालय खोल लिया है। साथ ही कालेधन की सूचना देने पर व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है। दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत भी की जा रही हैं। उपचुनाव में छह मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, और प्रभुराम चौधरी हैं, जो कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे। इन सभी मंत्रियों के क्षेत्र में प्रचार चरम पर है। दोनेां दलों के बीच कांटे की टक्कर हैं। ये मंत्री भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उपचुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस इन मंत्रियों के क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से कर चुकी है। साथ ही प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सरकारी धन के दुरुपयोग एवं काले धन की शिकायत भी की जा चुकी है। यही वजह है कि चुनाव आयोग इन मंत्रियों के क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक किसी भी शिकायत पर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। जबकि कांग्रेस सांवर में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दिल्ली जाकर चुनाव आयोग से कर चुकी है।

    ये मंत्री हैं उपचुनाव में
    28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में 14 मंत्री मैदान में है। इनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, राजवर्धन सिंह, बिसाहूलाल सिंह, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र सिंह यादव, हरदीप सिंह डंग चुनाव मैदान में है। ये मंत्री चुनाव मैदान में हैं। सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है।

    बिसाहूलाल के खिलाफ चल रही जांच
    पिछले हफ्ते मंत्री बिसाहूलाल सिंह का जनसंपर्क के दौरान कथित रूप से नोट बांटने का वीडियो सामने आया था। कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग इसकी जांच करा रहा है। हालांकि बिसाहूलाल ने इसे पुराना वीडियो करार दिया है।

    मंत्रियों को हराने पर कांगे्रस का ज्यादा जोर
    कांग्रेस उपचुनाव में सभी 28 सीट जीतने का दावा कर रही है, लेकिन कांग्रेस का फोकस मंत्रियों वाली सीट जीतने पर ज्यादा है। यहां कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई है। कांगे्रस मंत्रियों पर बिकाऊ से लेकर अन्य आरोप लगा रही है। भाजपा में शामिल होकर बिना विधायक के मंत्री बने इन नेताओं को सरकार गिराने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    Share:

    35 करोड़ में बिकने वालों से पहले हिस्सा लें, फिर वोट डालें

    Sun Oct 18 , 2020
    दिग्विजय के ट्वीट पर बवाल, भाजपा ने दर्ज कराया मामला भोपाल। उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ने सियासत में वबाल मच गया है। उन्होंने ट्वीटर एवं फेसबुक पर लिखा कि 30-35 करोड़ रुपए लेकर कांग्रेस से गद्दारी कर बिकने वालों से जनता अपना हिस्सा ले, तब वोट डाले। जब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved