• img-fluid

    शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी की घटनाएं

  • August 22, 2022

    • – शराब नहीं लाया तो नशेडिय़ों ने युवक को घोंपा चाकू
    • – राह चलता समझ नहीं पाया और अज्ञात ने चाकू मारा
    • – बाइक से टकराया, रिक्शे में सवार नाबालिग को चाकू घोंपा

    इंदौर। शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद भी अपराध का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कल शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी की घटनाओं में एक नाबालिग रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चाकूबाजी की पहली घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। शांति नगर में रहने वाले अरविंद पिता रामपाल को अज्ञात युवकों ने कलाली से शराब लाने के लिए बोला। उसके मना करने पर पहले तो पियक्कड़ों ने उसे जमकर पीटा, फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। लोगों ने घायल को एमवाय पहुंचाया। इसी प्रकार पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के लाला का बगीचा में रहने वाला 21 वर्षीय मनीष बांदरे अपने दोस्त मनोज पिता नंदकिशोर चौहान और धर्मेंद्र के साथ दर्शन करने के लिए राजबाड़ा आया था।


    उसी दौरान यशवंत रोड गुरुद्वारा चौराहा के पास स्थित एक लस्सी की दुकान के सामने निकलकर आए गुंडे ने चाकू निकाला और मनीष को मारने के लिए दौड़ा। चाकू देखते ही मनीष जैसे ही भागने के लिए पलटा, वैसे ही आरोपी ने उसके पैर पर चाकू घोंप दिया। तीसरी घटना भी पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई। छत्रीबाग में रहने वाला 15 वर्षीय अयान अपने दोस्त को घुमाने के लिए आया था। तभी सामने से आए दोपहिया वाहन से उसका ऑटो रिक्शा टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों में विवाद बढ़ा तो बाइक सवार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    Share:

    शहर में 5 नए STP बनेंगे

    Mon Aug 22 , 2022
    – अब तक 12 एसटीपी बन चुके हैं – सिरपुर क्षेत्र में बन रहा है 13वां एसटीपी इंदौर। नगर निगम ने करोड़ों की लागत से शहर में 12 एसटीपी बनाए थे, जो शुरू भी कर दिए गए हैं। इनमें हर रोज 200 से ज्यादा एमएलडी पानी साफ किया जा रहा है। एक माह पहले सिरपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved