• img-fluid

    MP के इस जिले में हैं महादेव की अष्टमुखी प्रतिमा, सावन माह में खुद शिवना नदी करती है जलाभिषेक

  • August 01, 2022

    मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले (Mandsaur district of Madhya Pradesh) में देश का इकलौता पशुपतिनाथ शिवलिंग स्थापित (Pashupatinath Shivling established) है। शिवनी नदी के तट पर स्थापित 7वीं सदी के इस प्राचीन शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है। पशुपतिनाथ की प्रतिमा अष्टमुखी है। जो कि काफी दुर्लभ है। इस शिव मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन सावन के महीने में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। बड़ी संख्या में कांवड़िए पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। सावन के महीने में खुद शिवना नदी भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करती है।

    भगवान शिव की अष्टमुखी प्रतिमा के आठ मुखों को शर्व, भव, रुद्र, उग्र, भीम, पशुपतिनाथ और महादेव हैं। मूर्ति के ऊपर के चार मुख में भगवान शिव बाल्यावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था के रूप में हैं। पशुपतिनाथ मंदिर में मौजूद प्रतिमा 1940 में शिवना नदी से निकली है। 1961 में मंदिर के निर्माण के बाद प्रतिमा की स्थापना की गई थी। कहा जाता है कि भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का निर्माण विक्रम संवत 575 ईस्वी में सम्राट यशोधर्मन की हूणों पर जीत के बाद कराया गया था। लेकिन मूर्ति को मूर्तिभंजकों से बचाने के लिए इसे शिवना नदी में छुपा दिया गया था।


    मंदिर में स्थित सातवीं शताब्दी की ये प्रतिमा सात फीट ऊंची और सात टन वजनी है। प्रतिमा का निर्माण एक ही विशाल शिवलिंग से किया गया है। मंदिर की मूर्ति को लेकर एक किंवदंति भी प्रचलित है, जिसके अनुसार भगवान शिव ने उदाजी नाम के एक धोबी को स्वप्न दिया था कि जिस विशाल पत्थर पर तुम कपड़े धोते हो वो मैं हूं मुझे नदी से बाहर निकालो। जब स्वप्न में बताए गए पत्थर को बाहर निकाला गया तो भगवान पशुपतिनाथ की दिव्य प्रतिमा मिली।

    Share:

    बड़ा हादसा टला: रतलाम-दाहोद रेल लाइन पर बिजली का तार गिरा

    Mon Aug 1 , 2022
    रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल (Ratlam Railway Division of Western Railway) में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा टल गया। मध्य प्रदेश से गुजरात (Madhya Pradesh to Gujarat) को जोड़ने वाली रतलाम-दाहोद रेल लाइन पर रविवार रात बिजली का तार टूट कर गिर गया (electric wire broke)। सूचना मिलने पर रेलवे विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved