• img-fluid

    भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये

  • September 15, 2022

    • देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए बूथ को मजबूत बनाएं

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें। हमारा बूथ सशक्त होगा तो हम ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए सक्षम होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।


    सेवा पखवाड़ा अभियान को जमीन पर उतारना है
    विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस दिन को हमें उत्सव न मनाकर सेवा पखवाडा मनाना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा को समर्पित है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाडा अभियान को हमें जमीन पर उतारना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पूरी पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ रचनात्मक और समाज सेवा के कार्यो के साथ सेवा कार्यो में जुटेंगे। उन्होंने युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान, महिला मोर्चा के आदर्श आगंनवाडी अभियान के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सेवा बस्तियों में कार्यक्रम संपन्न हो।

    भोपाल का संगठन आइडियल
    प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। हमारे विचारनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारी ताकत बढी है। इसलिए हमारे विपक्षी दल भी यह कहते है कि भाजपा के संगठन से लडना आसान नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि भोपाल जिला संगठन एक आइडियल संगठन माना जाता है, जिसमें मेहनत करने वाले कार्यकर्ता है। भोपाल संगठन को जब भी प्रदेश नेतृत्व बडे अभियान सौंपता है तो वह इसे पूरी सफलता के साथ क्रियान्वित करते है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाडा अभियान भोपाल के सभी 1900 बूथों तक पहुंचे। कार्यक्रम सफलता के साथ संचालित हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें।

    Share:

    मध्यप्रदेश में सिर्फ एक शपथ-पत्र दो और बनाओ अपना घर

    Thu Sep 15 , 2022
    नक्शा बनाने से लेकर परमिशन लेने की झंझट खत्म भोपाल। मध्यप्रदेश में 105 वर्गमीटर (1127 वर्ग फीट) तक के आकार वाले छोटे प्लॉट्स पर अब न तो आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाने की झंझट होगी और न ही बिल्डिंग परमिशन लेना होगा। सिर्फ बिल्डिंग परमिशन की फीस और एक शपथ-पत्र देकर आप घर का निर्माण कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved