• img-fluid

    बीते 24 घंटों में कोरोना ने ली 1241 लोगों की जान, 67 हजार नए मरीज, संक्रमण दर में गिरावट

  • February 10, 2022

    नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या में तो कमी आ रही है लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना ने 1000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 67 हजार 882 (1,67,882) लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में सक्रिय मामले घटकर 7,90,789 हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर 4.44 फीसदी हो गई है।

    इन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले
    जिन राज्यों में कोरोना सबसे अधिक मामले हैं उनमें केरल पहले स्थान पर है जहां कि 23,253 नए मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (7142) कर्नाटक(5339), तमिलनाडु (3971) और राजस्थान (3738) शामिल हैं। कुल नए मामलों में से 64.75 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं। इसमें केरल से सबसे ज्यादा 34.66 फीसदी मामले हैं।


    अब तक कुल 74.61 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 321 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 74,61,96,071 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171 करोड़ के पार
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 171 करोड़ 28 लाख 19 हजार 947 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुकी है। बीते दिन 46 लाख 44 हजार 382 टीके लगाए गए।

    त्रिपुरा सरकार ने 11 फरवरी से रात का कर्फ्यू लगाया
    त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 11 से 20 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

    Share:

    रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा चीन में बनी, राहुल के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री ने सफाई में यह कहा

    Thu Feb 10 , 2022
    हैदराबाद। अब हैदराबाद के समता केंद्र में स्थापित संत रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि यह प्रतिमा चीन में बनी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मूर्ति की स्थापना निजी पहल है। राहुल गांधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved