• img-fluid

    गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में PM मोदी बोले- एक दूसरे से सीख और प्रेरणा लें राज्य

  • October 28, 2022

    फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ गए हैं। वे कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गृह मंत्रियों का ये चिंतन शिविर सहकारी संघवाद का एक उत्तम उदाहरण है। हर एक राज्य एक दूसरे से सीखे, एक दूसरे से प्रेरणा लें, देश बेहतरी के लिए काम करे, ये संविधान की भी भावना है और देशवासियों के प्रति हमारा दायित्व है।

    गृह मंत्रियों का ये चिंतन शिविर सहकारी संघवाद का एक उत्तम उदाहरण है। हर एक राज्य एक दूसरे से सीखे, एक दूसरे से प्रेरणा लें, देश बेहतरी के लिए काम करे, ये संविधान की भी भावना है और देशवासियों के प्रति हमारा दायित्व है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/aH49Oa4jty pic.twitter.com/UKdztUSiZe

    पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल देश में एक अमृत पीढ़ी के निर्माण के हैं। ये अमृत पीढ़ी, पंच प्राणों के संकल्पों को धारण करके निर्मित होगी। विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता और नागरिक कर्तव्य इन पंच प्राणों का महत्व आप सभी जानते हैं।

    उन्होंने कहा कि जब देश का सामर्थ्य बढ़ेगा तो देश के हर नागरिक, हर परिवार का सामर्थ्य बढ़ेगा। यही तो सुशासन है, जिसका लाभ देश के हर राज्य को समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज NDRF के लिए देशवासियों के मन में कितना सम्मान है। आपदा के समय जैसे ही NDRF-SDRF की टीम पहुंचती है, वैसे ही लोगों को संतोष होने लगता है कि अब एक्सपर्ट पहुंच गए हैं, अब ये अपना काम कर लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुए दो दिवसीय चिंतन शिविर में अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्रियों के साथ-साथ उपराज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक भी शामिल हुए हैं।


    गुरुवार को कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की भर्ती, प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे में सुधार और चुनौतियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया गया, जिससे उत्तर प्रदेश राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से भारत की चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं। विश्व की बहुत सारी ताकतें होंगी, जो नहीं चाहेंगी कि उनके देश के संदर्भ में भारत सामर्थ्यवान बने। देश के विरोध में जो ताकते खड़ी हो रही हैं, जिस प्रकार हर चीज का उपयोग किया जा रहा है, सामान्य नागरिक की सुरक्षा के लिए, ऐसी किसी भी नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर बर्ताव ही हमारी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने आगे कहा कि बीते वर्षों में भारत सरकार के स्तर पर कानून व्यवस्था से जुड़े सुधार हुए हैं, जिनसे पूरे देश में शांति का वातावरण बनाने का काम किया है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों ने भी देश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना, एक 24 घंटे चलने वाला वाला काम है। लेकिन किसी भी काम में ये भी आवश्यक है कि हम निरंतर प्रक्रियाओं में सुधार करते चलें, उन्हें आधुनिक बनाते चलें। साइबर क्राइम हो या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों और ड्रग्स तस्करी में उपयोग, इनके लिए हमें नई टेक्नोलॉजी पर काम करते रहना होगा। स्मार्ट टेक्नोलॉजी से कानून-व्यवस्था को स्मार्ट बना पाना संभव होगा।

    Share:

    Virat Kohli ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

    Fri Oct 28 , 2022
    सिडनी। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप से उन्होंने अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए। वह इस टूर्नामेंट में अब तक आउट नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved