• img-fluid

    2 आदिवासी युवकों की हत्या के विरोध में सिवनी बंद का दिखा असर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

  • May 09, 2022

    सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दो युवाओं की हत्या के विरोध में सोमवार को सिवनी बंद का मिला जुला असर रहा। मूल निवासी आदिवासी संघर्ष समिति द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के साथ ही ग्राम सिमरिया में बीते 2 व 3 मई की रात दो जनजाति युवाओं की हत्या को लेकर सिवनी बंद का ऐलान किया गया था।


    जिला मुख्यालय में बंद का मिला जुला असर रहा। बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट है तथा सिवनी पहुंचने वाले सभी मार्गो पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। भारी वाहनों का सिवनी शहर की सीमा में प्रवेश बंद रखा गया है। इस आंदोलन में आने वाले लागों को चेक पोस्ट लगाकर रोक दिया गया है। सिवनी शहर में प्रवेश ना मिलने पर आंदोलन में आ रहे लोग चेकपोस्ट पर ही बैठ गए है।

    आपको बता दें कि सिवनी जिले के सिमरिया गांव में बीते मंगलवार यानी तीन मई को 15-20 लोगों की भीड़ ने संपत लाल वट्टी और धानसाय इनवाती नाम के दो आदिवासियों को पीट- पीट कर मार डाला था। बृजेश नाम के एक और आदिवासी को भी पीटा गया था। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि स्थानीय पुलिस को भीड़ द्वारा इन लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस स्थल पर पहुंची तब तक संपत लाल और धानसाय को मार दिया गया था। इसी मारपीट और हत्या के विरोध में यह बंद किया गया था।

    Share:

    'उद्धव ठाकरे को पिता के कारण मिली सत्ता' नवनीत राणा बोलीं- फडणवीस से सीखें शासन करना

    Mon May 9 , 2022
    अमरावती। अमरावती सांसद नवनीत राणा की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ नाराजगी जारी है। अब उन्होंने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ ठाकरे की तुलना की है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्ट के नेता से सरकार चलाने की सीख लेने की सलाह दी है। राणा रविवार को ही अस्पताल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved