• img-fluid

    पाकिस्तान में भीड़ ने शख्स को जिंदा जलाया, पुलिस स्टेशन से खींच ले गए लोग, लगे थे ये आरोप

  • June 23, 2024

    नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के स्वात जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मदयान कस्बे में भीड़ ने कुरान के अपमान के शक में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने 20 जून को हुई दरिंदगी के बाद 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 भाई भी शामिल हैं। मदयान कस्बा राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) से 340 किलोमीटर दूर है। जिसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जाहिदुल्ला खान ने बताया कि कुरान के अपमान के शक में एक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया गया था। उससे पूछताछ की जा रही थी कि अचानक लोगों को पता लग गया। जिसके बाद थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। उन लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध आरोपी को अपने साथ ले गई।

    लोगों ने पुलिस स्टेशन के साथ ही एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई कर उसे जिंदा जला दिया गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें भीड़ जलते शव के चारों और चक्कर काटती दिख रही है। पुलिस स्टेशन के बाहर भी काफी तादाद में लोग दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में किए गए हैं। भारी पुलिस बल मदयान में तैनात किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कई लोग अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संघीय मंत्री अहसान इकबाल ने इस मॉब लिंचिंग की घटना की निंदा की है।


    अहसान ने कहा कि संसद को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए। यह सब भयावह है, जिस पर बजट सत्र में चर्चा की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं के कारण पाकिस्तान विनाश के कगार पर जा रहा है। हिंसा के सहारे सड़क पर न्याय देना किसी भी धर्म में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून का उल्लंघन है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 1987 से 2022 तक पाकिस्तान में ईशनिंदा के 2120 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने सरगोधा में भी एक ईसाई को पुलिस ने भीड़ से बचा लिया था। लेकिन 9 दिन बाद ही चोटिल होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। खानेवाल जिले के एक सुदूर गांव में एक अधेड़ को 2022 में भीड़ ने पत्थरों से मार डाला था।

    Share:

    शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, अभिनेत्री ने शेयर की पति के साथ की पहली फोटो

    Sun Jun 23 , 2024
    नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बीते कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. कभी परिवार वालों की नाराजगी तो कभी धर्म की दीवार को लेकर उठने वाली अफवाहों के बीच फाइनली दोनों एक-दुजे के हो चुके हैं. सोनाक्षी ने अपनी अंतरंग शादी की पहली फोटो शेयर कर अपने फैंस को खास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved