• img-fluid

    इंदौर में रिमझिम फुहारों ने 5 डिग्री से ज्यादा गिराया दिन का पारा

  • July 18, 2024

    • दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री का अंतर
    • मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी भी फिर गलत साबित हुई

    इंदौर। शहर (Indore) के आसमान (sky) पर कल दिनभर बादल छाए रहे और धूप गायब रही। बादलों ने कल दिन में कई बार रुक-रुककर रिमझिम फुहारों (drizzling showers) से शहर को भिगोया। इसके कारण पूरे दिन मौसम (mausam) में ठंडक घुली रही और तापमान (temperature) में 5 डिग्री (5 degrees)से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में आई कमी के चलते दिन और रात के तापमान में महज करीब 3 डिग्री का अंतर रह गया। मौसम विभाग ने कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन हलकी फुहारें ही आईं। इसके बाद आज विभाग ने हलकी बारिश की संभावना जताई है।


    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे के बीच सिर्फ 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों दर्ज तापमान की अपेक्षा 5.4 डिग्री कम था, यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 5.4 डिग्री की कमी आई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इस तरह दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में महज 3.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रहा। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक आज शहर में गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    Share:

    मधुमिलन चौराहे का सत्यानाश, ट्रैफिक पुलिस ने भी हाथ ऊंचे कर दिए

    Thu Jul 18 , 2024
    ठेकेदारों से कमीशन के चक्कर में करोड़ों खर्र्च कर निगम ने अच्छे भले चौराहे का सीमेंटीकरण कर डाला.. इंदौर। एक और तो महापौर शहरभर के लोगों से भूगर्भ जलस्तर कम होने की दुहाई देते हुए जल पुनर्भरण की गुहार लगा रहे हैं, वहीं उनके अपने निगम ने केवल ठेकेदारों से कमीशन के चक्कर में अच्छे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved