• img-fluid

    इंदौर में डिप्रेशन के शिकार आरक्षक ने लगाई फांसी, सदर बाजार थाने में था पदस्थ

  • August 11, 2024

    इंदौर। इंदौर (Indore) में डिप्रेशन के शिकार एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंदौर के सदर बाजार थाने (Indore’s Sadar Bazar Police Station) में पदस्थ था। रविवार को वह घर में अकेला था। तब उसने अपने कमरेे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर क्षेेत्र में रहने वाला महेश पिता हीरालाल कुछ दिनों से नौकरी के कारण डिप्रेशन में था। वह नियमित तौर पर ड्यूटी पर भी नहीं जाता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। रविवार को वह घर में अकेला था। उसने पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।


    परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा तो थाने पर सूचना दी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पहले वह मध्य क्षेत्र मेें रहता था। दो साल पहले वह गांधी नगर की एक टाउनशिप में रहने चला गया था। परिवार में पत्नी व दो बच्चे है। डिप्रेशन के कारण वह थाने पर भी नहीं जाता था। भोपाल के आर्किटेक्ट मिलिंद जुमड़े की आत्महत्या के मामलेे में लसुडि़या पुलिस ने राजेश खांडे अर प्रमेश मेहता के खिलाफ आत्महत्या केे लिए उकसाने का केस दर्ज किया हैै। मिलिंद ने इंदौर के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। मिलिंद का राजेश और प्रमेश से पैसे का लेन-देन था और दोनो उस पर दबाव बना रहे थे।

    Share:

    दिल्ली में MP कांग्रेस की बड़ी बैठक, खड़गे-राहुल गांधी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    Sun Aug 11 , 2024
    भोपाल। कांग्रेस (Congress) को एमपी में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में मिली बड़ी हार के बाद पार्टी लगातार मंथन कर रही है। भोपाल में लगातार बैठकों का दौर चला अब दिल्ली (Delhi) में 13 अगस्त को कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिसमे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, भंवर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved