• img-fluid

    छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतारा, जादू-टोने के शक में वारदात को दिया अंजाम

  • September 15, 2024

    बस्तर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर जिले (Bastar district) में एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वालों में 2 महिलाएं और 2 दो पुरुष शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात की वजह जानकर चौंक जाएंगे।

    यह घटना बस्तर के सुकमा में स्थित कोंटा की है। एतकल गांव के कुछ लोग सुबह एक जगह एकत्रित हुए और फिर लाठी-डंडे लेकर परिवार के घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने काला जादू और जादू टोना के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।


    पांच लोगों की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फटाफट घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

    बस्तर के आईजी पी सुंदराज ने इस घटना की पुष्टि की। इसे लेकर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि पुलिस ने इस घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद सभी आरोपी गांव में ही मौजूद थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने 5 लोगों की हत्या क्यों की? बताया जा रहा है कि जादू टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला गया।

    Share:

    सुनीता केजरीवाल बन सकती हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री? जानिए क्या है नियम

    Sun Sep 15 , 2024
    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। उनके इस फैसले से न सिर्फ लोग हैरान रह गए, बल्कि राजनीतिक पार्टियां भी सोचने को मजबूर हो गईं। उन्होंने कहा कि अब वे तबतक सीएम की कुर्सी पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved