नई दिल्ली । शीतल देवी (Sheetal Devi) यह नाम आज पूरे भारत में गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस युवा तीरंदाज ने न केवल कांस्य पदक जीता, बल्कि अपनी मेहनत और जज़्बे से करोड़ों दिलों में अपनी जगह बना ली। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra, Chairman) ने शीतल को एक नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio-N) गिफ्ट करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। आइए इस दिल छू लेने वाली कहानी के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।
शीतल देवी: सीमाओं से परे
शीतल देवी भारतीय पैरा-आर्चरी की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। बिना हाथों के जन्मी इस युवा तीरंदाज ने अपनी शारीरिक सीमाओं को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में उन्होंने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में अपने साथी राकेश कुमार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता।
उनका सफर यहीं नहीं रुका, 2022 एशियन पैरा गेम्स में शीतल ने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते थे। वहीं, 2023 वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। उनकी यह उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।
I have long admired @archersheetal ’s talent from afar. Meeting her in person, I was struck by her remarkable determination, tenacity and focus.
Speaking to her mother and sister, it was clear that it runs in the family!
She gifted me an arrow, a symbol of her identity as an… pic.twitter.com/SFY8RCf6iM
— anand mahindra (@anandmahindra) January 28, 2025
आनंद महिंद्रा ने किया अपना वादा पूरा
आनंद महिंद्रा अपने प्रेरणादायक पोस्ट्स और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शीतल देवी की इस असाधारण प्रतिभा को सराहा और उन्हें नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N गिफ्ट करने का वादा किया। जब शीतल ने अपनी नई SUV की चाबी हाथ में ली, तो यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं थी, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और सफलता का प्रतीक भी था।
आनंद महिंद्रा ने X (पहले ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मैंने शीतल देवी की प्रतिभा को लंबे समय से सराहा है, लेकिन जब मैं उनसे मिला, तो उनकी दृढ़ता और फोकस ने मुझे और भी प्रभावित किया। उन्होंने मुझे एक तीर उपहार में दिया, जो उनकी पहचान का प्रतीक है। यह एक ऐसी पहचान है, जो किसी भी सीमा से बंधी नहीं है। यह सच में अनमोल है।
शीतल ने बताया कि वह अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की डिलीवरी अपने 18वें जन्मदिन के बाद लेना चाहती थीं और इसी वजह से अब जाकर उन्हें यह शानदार SUV मिली।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N: क्यों है यह खास?
शीतल देवी को गिफ्ट की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N भारत की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक है। इसमें पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके साथ ही कंपनी इस एसयूवी के साथ 4×4 ड्राइव ऑप्शन भी देती है।
फीचर्स क्या हैं?
फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और LED DRLs, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग, ABS और ESP सेफ्टी फीचर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे कई गजब फीचर्स मिलते हैं।
So happy for Sheetal Devi 🥹🫶
pic.twitter.com/d9KFWXMQwX— The Khel India (@TheKhelIndia) January 28, 2025
कीमत कितनी है?
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 24.69 लाख रुपये तक जाती है।
शीतल की कहानी से क्या सीख?
शीतल देवी की कहानी हमें सिखाती है कि अगर सपनों को पूरा करने की ललक और मेहनत हो, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। बिना हाथों के जन्मी इस लड़की ने तीरंदाजी में जो उपलब्धि हासिल की, वह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा है। आनंद महिंद्रा देश के एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने पहले भी देश के कई खिलाड़ियों का महिंद्रा की SUVs गिफ्ट कर सम्मानित किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved