img-fluid

एसिडिटी की समस्‍या से तुरंत पाना चाहते हैं छुटकारा तो आजमाए ये आसान उपाय

  • January 18, 2025

    नई दिल्ली। अक्सर कुछ भी स्वाद मिलने पर हम उसकी मात्रा का ध्यान नहीं रख पाते और जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस (Acidity) होने लगती है। आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े, बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। गलत खानपान (wrong diet) के कारण ये समस्या आती हो सकती है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाये तो लंबे समय के लिए दिक्कत बनी रह सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से पेट की गैस का इलाज किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गैस और ब्‍लोटिंग से तुरंत राहत पाने के घरेलू नुस्खे।

    पेट में गैस बनने के लक्षण (Symptoms of Gas in Hindi)
    सुबह जब मल का वेग आता है तो वो साफ नहीं होता है और पेट फूला हुआ प्रतीत होता है।
    पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना।
    चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना।
    सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं।
    पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है।

    पेट में गैस बनने के कारण (Causes of Gas in Hindi)अत्यधिक भोजन करना
    भोजन करते समय बातें करना और भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना।
    मानसिक चिंता या स्ट्रेस।
    एसिडिटी, बदहजमी, विषाक्त खाना (food poisoning) खाने से।
    कुछ विशेष दवाओं के सेवन से।
    मिठास और सॉरबिटोल (sorbitol) युक्त पदार्थों के अधिक सेवन से गैस बनती है।
    सुबह नाश्ता न करना या लम्बे समय तक खाली पेट रहना।
    जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना।
    बासा भोजन करना।
    अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना।
    पेट में अम्ल का निर्माण होना।
    कई लोगों को दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है।
    अधिक शराब पीना।


    पेट में गैस की समस्या दूर करने के आसान घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas Problem in Hindi)
    पेट में गैस होने पर अजवाइन (Celery) का सेवन करें।
    हरड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिक्स कर के खाने से भी फायदा होता है।
    काला नमक के सेवन से भी लाभ होता है।
    अदरक के सेवन से राहत मिलती है।
    काली मिर्च और सूखी अदरक से मदद मिलती है।
    अदरक और नींबू का प्रयोग कर सकते हैं।
    नींबू की शिकंजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    टमाटर (Tomato) का उपयोग कर गैस की समस्या से छुटाकारा पाया जा सकता है।
    चने के सत्तू को पानी में घोलकर पीने से गैस की परेशानी से आराम मिलता है।
    पेट में गैस की समस्या होने पर लौंग के सेवन से फायदा मिलता है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव समान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल यया परेंशानी हो तो विशेषज्ञ का परामर्श जरूर लें।

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Jan 18 , 2025
    18 जनवरी 2025 1. हरा चोर लाल मकान, उसमे बैठा काला शैतान। गर्मी में वह है दिखता, सर्दी में गायब हो जाता, बताओ क्या? उत्तर. …..तरबूज 2. काला मुंह लाल शरीर, कागज को वो खा जाता। रोज शाम को पेट फाडक़र कोई उन्हें ले जाता ? उत्तर…….लेटर बॉक्स 3. चार कोनों का नगर बना, चार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved