• img-fluid

    राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्यक्ष तो कुछ बड़ा हो, वरिष्ठ राजद नेता शरद यादव ने कही बड़ी बात

  • April 08, 2022


    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर राजद नेता शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे। हाल ही में शरद यादव लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए हैं। इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, तभी कुछ बड़ा हो सकेगा।

    देश बुरी हालत में, यादव ने काफी कुछ सिखाया : राहुल
    राजद नेता से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं शरद यादव के इस बयान से सहमत हूं कि देश में बुरे हाल हैं। नफरत फैलाई जा रही है और देश को बांटा जा रहा है। हमें देश को एकजुट करना है और भाईचारे के रास्ते पर चलना है, जो कि देश के इतिहास का हिस्सा रहा है।

    राहुल ने यह भी कहा कि यादव बीमार थे व लंबे समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मैं उन्हें स्वस्थ देखकर ‘फाइटिंग फिट’ पाकर बहुत खुश हूं। आप उन्हें मुस्कुराते हुए देख सकते हैं। मुझे भी यह देख अच्छा लग रहा है। राजनीति में उन्होंने मुझे काफी कुछ सिखाया है।

    कांग्रेस को 24 घंटे चला रहे राहुल : शरद यादव
    जब शरद यादव से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए? उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि क्यों नहीं? यदि कोई कांग्रेस को 24 घंटे चला रहा है तो वह राहुल हैं। मैं सोचता हूं कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उसके बाद ही कुछ बड़ा किया जा सकेगा।


    2018 में नीतीश से नाराज होकर बनाई थी अलग पार्टी
    जदयू से अलग होने के बाद शरद यादव ने अपनी अलग पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बनाई, लेकिन उसे अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली। इसे देखते हुए शरद यादव राजद में शामिल हो गए। शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में 20 मार्च को बिना शर्त विलय किया गया था।

    कुछ दिन पहले ही दिल्ली में तेजस्वी यादव से शरद यादव ने मुलाकात की थी, जिस दौरान उन्होने इस बात के संकेत भी दिए थे। शरद यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव अब राजनीतिक विरासत संभालेंगे। शरद यादव ने 2018 में नीतीश कुमार से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले शरद यादव की अब लालू यादव के साथ दोस्ती शुरू हुई। इसके साथ ही उनकी 25 साल पुरानी राजनीतिक दुश्मनी भी खत्म हो गई।

    विपक्षी एकता का पहला कदम
    विलय के मौके पर शरद यादव ने कहा था कि हमारी पार्टी का राजद में विलय विपक्षी एकता की दिशा में पहला कदम है। यह जरूरी है कि बीजेपी को हराने के लिए पूरे भारत में पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए। अभी एकीकरण हमारी प्राथमिकता है, उसके बाद ही हम सोचेंगे कि एकजुट विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा।

    Share:

    दुनिया के इन 10 देशों में कोरोना संक्रमण का कहर, तीन लहरों में जो बच गए वो भी तबाही की चपेट में

    Fri Apr 8 , 2022
    वॉशिंगटन। कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा। नया वैरिएंट सामने आने के साथ ही कोरोना ने दुनिया के उन छोटे देशों में तबाही मचाई है, जो शुरुआती तीन लहर में कम प्रभावित हुए थे। इनमें दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे देश शामिल हैं। ओवरऑल संक्रमितों की नई संख्या पर नजर डालें तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved