• img-fluid

    एकनाथ शिंदे मुश्किल में पड़े तो RPI देगी समर्थन, रामदास आठवले का ऐलान

  • June 25, 2022


    मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। आठवले ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे मुश्किल में पड़ते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) उनका समर्थन करेगी। आरपीआई प्रमुख ने कहा, “यह सरकार अल्पमत में है। एकनाथ शिंदे एक बड़ा समूह है। एकनाथ शिंदे को सुरक्षा दी जानी चाहिए।”

    आठवले ने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की है, उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं।


    शिंदे फंसे तो RPI देगी साथ: आठवले
    शिवसेना पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा, “आपको लगता है कि विधायक आपके पास आएंगे। जब उन्हें आना होगा, तब आएंगे। लेकिन तब तक, धमकाइए मत… अगर एकनाथ शिंदे मुसीबत में पड़ते हैं, तो उनके पास आरपीआई है।”

    ‘हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा’
    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे,संजय राउत के ये कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे, इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं, शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय,आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?”

    Share:

    भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार IAS संजय पोपली के बेटे की मौत, सिर में लगी गोली

    Sat Jun 25 , 2022
    चंडीगढ़। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की शनिवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार्तिक के सिर में गोली लगी है। कार्तिक को 7.62 एमएम की गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्तिक ने गोली मारकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved