मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Mumbai International Airport) शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंच गया क्योंकि भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के सी-295 विमान (C-295 Plane) ने पहली लैंडिंग (Landing) सफलतापूर्वक पूरी की। परीक्षण के दौरान सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने भी उड़ान भरी। बता दें, आईएएफ सी-295 विमान दक्षिणी रनवे पर ट्रायल के लिए उतरा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस पल का आनंद उठाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved