• img-fluid

    जानता हूं बेटे को किसने मरवाया, सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- जल्द बताऊंगा नाम

  • August 14, 2022


    चंडीगढ़। मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

    बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मरवाया गया क्योंकि वह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। उसने बहुत की कम समय में सफलता और प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। कुछ लोगों को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को भी गुमराह किया। बलकार सिंह ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि मूसेवाला के कॅरियर के बड़े फैसले वह ही लें। लेकिन उसने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वह लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी।


    मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

    बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मरवाया गया क्योंकि वह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। उसने बहुत की कम समय में सफलता और प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। कुछ लोगों को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को भी गुमराह किया। बलकार सिंह ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि मूसेवाला के कॅरियर के बड़े फैसले वह ही लें। लेकिन उसने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वह लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी।

    गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सिंगर-पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली थी। उनके साथ जीप में सवार चचेरे भाई और दोस्त भी इस हमले में घायल हुए थे। मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंकित सिरसा ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हमले के 15 मिनट के अंदर ही मूसेवाला की मौत हो गई थी। वहीं उनके शरीर से 19 गोलियां निकली थीं।

    Share:

    जबरन छुट्टी पर भेजे गए माली के पीएम, PMO ने दी जानकारी, जानें क्या है मामला

    Sun Aug 14 , 2022
    बामको: माली के प्रधान मंत्री चोगुएल माईगा को उनके डॉक्टर ने महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आराम करने का आदेश दिया है. ये जानकारी उनके कार्यालय की तरफ से दी गई है. जबकि एक सलाहकार ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि उन्हें एक स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved