• img-fluid

    मैं और हमारे बहुत सारे इजरायली दुखी हैं… रतन टाटा के निधन पर नेतन्याहू ने PM मोदी को लिखा संदेश

  • October 13, 2024

    येरुशलम। भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ( Indian businessman Ratan Tata) के निधन को लेकर इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli President Benjamin Netanyahu) ने पीएम मोदी (PM Modi ) के लिए संदेश लिखा है। 86 साल की उम्र में बुधवार को रतन टाटा का निधन हो गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital, Mumbai) में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। बीते कुछ समय से उनकी हालत नाजुक थी।


    नेतन्याहू ने अपने संदेश में लिखा, मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), मैं और हमारे बहुत सारे इजरायली रतन टाटा के निधन पर दुखी हैं। वह भारत के बेटे थे और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के चैंपियन थे। कृपया मेरी शोक संवेदना रतन टाटा के परिवार को पहुंचा दीजिए। नेतन्याहू के अलावा भी दुनियाभर के कई बड़े नेताओं ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।

    भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गैरसेती ने कहा, भारत ने एक बड़े दिल का बड़ा व्यक्ति खो दिया है। जब मुझे राजदूत नियुक्ति किया गया था तो सबसे पहले रतन टाटा का ही बधाई संदेश मिला था। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, रतन टाटा का दृष्टिकोण विकास के लिए समर्पित था। उन्होंने फ्रांस और भारत में उद्योजगत को नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा, फ्रांस ने भारत के एक प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह अपने मानवीय कार्यों के लिए जाने जाएंगे।

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। सुंदर पिचाई ने कहा, मैं आखिरी बार रतन टाटा से जब मिला था तो उनसे वायमो के बारे में चर्चा हुई थी। बिल गेट्स ने कहा, रतन टाटा एक विजनरी लीडर थे जिन्होंने ना केवल भारत बल्कि कई देशों में उद्योग के विकास के लिए काम किया। उनसे कई मौकों पर मिलने का मौका मिला था। उनकी मानवीय सोच और लोगों के हित में किए गए काम सराहना के योग्य हैं।

    Share:

    महाराष्ट्र: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, सामने आई हमलावरों की तस्वीर

    Sun Oct 13 , 2024
    मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party- NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Former minister Baba Siddiqui) की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके (Bandra East area ​​Mumbai) में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved