• img-fluid

    अधिवक्ताओं के मृदुल-व्यवहार से प्रभावित हूं: सीजे

  • October 05, 2024

    • हाईकोर्ट बार के स्वागत समारोह में बोले नवागत सीजे सुरेश कुमार कैत

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवागत मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने कहा कि जबलपुर के अधिवक्ताओं के मृदुल-व्यवहार से अत्यधिक प्रभावित हूं। भोपाल में शपथ ग्रहण व जबलपुर में पदभार संभालने के बाद खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर के बार पदाधिकारियों से भी विमर्श हुआ। मुख्यपीठ व खंडपीठद्वय के अधिवक्ता बेहद अनुशासित हैं। इस तरह की आदर्श बार ही बेंच के साथ समन्वय बनाकर न्यायपालिका के मूल लक्ष्य न्यायदान को सहज, सरल व त्वरित बनाने की दिशा में सार्थक सहयोग कर सकती है। वे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर द्वारा सिल्वर जुबली आदर्श सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जबलपुर के वकीलों की सभी मूलभूत समस्याएं दूर करने कृत संकल्पित हूं। एक-एक कर सभी प्रतिकूलताओं को दूर करने की दिशा में पहल करूंगा। इस दौरान प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा, स्टेट बार चेयरमैन राधेलाल गुप्ता, उप महान्यायवादी पुष्पेंद्र यादव, अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत रूपराह, जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन व सचिव परितोष त्रिवेदी मंचासीन थे।



    सप्ताह में एक दिन नो-कार डे का दिया सुझाव
    हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने हाईकोर्ट के मार्ग पर यातायात अवरुद्व होने की समस्या को गंभीरता से लिए जाने पर बल दिया। साथ ही सप्ताह में एक दिन नो-कार डे का सुझाव प्रस्तुत किया। सभी ने तालियों की गडग़ड़ाहट से सुझाव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव परितोष त्रिवेदी ने कवितामय शैली में किया। हाईकोर्ट बार के अमित जैन, प्रशांत अवस्थी, योगेश सोनी, राजेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश उपाध्याय, मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, विनोद मिश्रा, गरिमा तिवारी, रविंद्र प्रताप सिंह, प्रियंक चंसोरिया व स्मिता केहरी ने अतिथियों का स्वागत किया।

    पदाधिकारियों के साथ भूखंड का लिया जायजा
    सीजे ने हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों के साथ हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता भवन के लिए प्रस्तावित भूखंडे का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नव निर्माण की कड़ी में पुरानी इमारत को तोड़े जाने से पूर्व अधिवक्ता समुदाय के लिए नवीन बैठक व्यवस्था वरीयता के आधार पर की जाएगी।

    Share:

    प्राचीन देवी प्रतिमाएँ है उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में...नवरात्रि के पर्व पर आठवीं शताब्दी की देवी प्रतिमाओं के दर्शन भी हो रहे

    Sat Oct 5 , 2024
    उज्जैन। प्राचीन नगरी उज्जैन में देश के 51 शक्तिपीठ में एक माता हरसिद्धि मंदिर सहित गढ़कालिका मंदिर और अन्य प्राचीन माता मंदिर हैं लेकिन इसके साथ ही उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में कई वर्षों पुरानी प्राचीन प्रतिमाएँ मौजूद है जो खुदाई में अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुई थी। उज्जैन सहित देशभर में शक्ति और माता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved