• img-fluid

    पति ने पत्नी के नाम लिया लोन और गायब हो गया

  • January 11, 2024

    इंदौर। पति पत्नी के नाम पर समूह लोन लेकर घर से गायब हो गया। अब रिकवरी एजेंट और बैंक कर्मचारी दो बच्चियों की मां को रिकवरी के लिए परेशान कर रहे हैं। शराबी पति से मारपीट न सहन करने की सजा एक महिला को मिली। महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई। गुरमीर कौर पति मोन्टीसिंह होरा निवासी राजाराम नगर ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए बताया कि मोन्टीसिंह होरा ने महिला के नाम पर अवैध दस्तावेज लगाकर चार लाख रुपए से अधिक का समूह लोन लिया और घर से गायब हो गया। कई महीनों से तलाश के बावजूद भी सामने नहीं आ रहा है। अब बंधन बैंक, जनलक्ष्मी बैंक एवं ऑनलाइन भारत-पे के रिकवरी एजेन्ट महिला को परेशान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि सात साल पहले मोन्टीसिंह होरा से विवाह करने के बाद से ही शराबी पति द्वारा मारपीट करने की घटना सहती आ रही थी। बाणगंगा थाने में रिपोर्ट लिखाने के बावजूद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पत्नी ने मायके में रहना स्वीकार किया, लेकिन तब से ही पति द्वारा छला जा रहा था। ढाई वर्ष व 6 साल की बेटी होने के कारण पति ने कोई सुध नहीं ली, तब से आज तक वह मां के साथ रहकर अपना जीवनयापन कर रही है।


    पुलिस ने नहीं सुनी तो कलेक्टर के पास पहुंची
    महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए बताया कि लोन लेने के बाद पति गायब हो गया और अब बैंक वाले उसे परेशान कर रहे हैं। मां के घर आकर वसूली के लिए एजेंटों द्वारा अभद्रता की जा रही है। मां के सहारे जीवनयापन कर रही महिला ने दोनों बच्चियों के पालन पोषण के लिए भी कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    Share:

    पुरस्कार की घोषणा होते ही निगम में मनेगा जश्न

    Thu Jan 11 , 2024
    इंदौर। शहर को सांतवीं बार स्वच्छता का पुरस्कार मिलने और महापौर सहित निगम परिषद सदस्यों के दिल्ली जाने की खुशी इंदौर में भी नजर आई। सुबह से ही निगमकर्मियों ने अपने स्वच्छता वाहनों को जहां गुब्बारों से सजाया, वहीं स्वच्छताकर्मियों को पुष्पगुच्छ भी भेंट किए। इंदौर। स्वच्छता के लिए नगर निगम इस बार नंबर 1 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved