• img-fluid

    अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट, एलन मस्क टॉप लूजर, एक ही दिन में गंवाई कमाई

  • July 25, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। दुनिया (World)के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (rich man elon musk)ने भारतीय अरबपति साइरस पूनावाला (Indian billionaire Cyrus Poonawala)की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एक ही दिन में गंवा दी है। मस्क को एक ही दिन में 21.7 अरब डॉलर का झटका लगा है। जबकि, साइरस पूनावाला का कुल नेटवर्थ ही 20.5 अरब डॉलर है। बुधवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट की वजह से दुनिया के टॉप-10 अमीरों की दौलत में बड़ी सेंध लग गई। एलन मस्क टॉप लूजर रहे। बुधवार को दौलत गंवाने में दूसरे नंबर पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग रहे, जिन्होंने 9.47 अरब डॉलर गंवाए। बर्नाल्ड अर्नाल्ट को 8.58 अरब डॉलर का झटका लगा है।


    लैरी पेज की दौलत में 7.19 अरब डॉलर की सेंध लगी है। बिल गेट्स की दौलत में 2.41 अरब डॉलर की कमी आई है। लैरी एलिसन को 4.99 अरब डॉलर क चोट पहुंची है तो स्टीव बाल्मर को 5.12 अरब डॉलर का झटका लगा है। सर्गी ब्रिन का नेटवर्थ 6.71 अरब डॉलर कम हो गया है। जबकि, ब्लमूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 10वें नंबर पर काबिज वॉरेन बफेट को सबसे कम 378 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

    अरबपतियों की संपत्ति में क्यों आई गिरावट

    दरअसल बुधवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में आई सुनामी की वजह से टेक कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। नैस्डैक ने 3.64 पर्सेंट का गोता लगाया। डाऊ जोंस 1.25 पर्सेंट लुढ़का और एसएंडपी 500 में 2.31 पर्सेंट की भारी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक के लिए बुधवार 2022 के बाद सबसे बुरा दिन साबित हुआ।

    टेस्ला से मेटा तक के शेयरों ने लगाया गोता

    अल्फाबेट और टेस्ला के खराब नतीजों ने बाजार में सुनामी ला दी। निराशाजनक इनकम ने यूएस मेगाकैप टेक्नोलॉजी स्टॉक में भारी बिकवाली हुई, जिससे नैस्डैक कंपोजिट ने अक्टूबर 2022 के बाद से अपनी सबसे बड़ी एक दिन की प्रतिशत गिरावट दर्ज की। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 12 फीसद से अधिक लुढ़क गए। मेटा ने 5.61 फीसद का गोता लगाया।

    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट में भी 5 फीसद से अधिक गिरावट रही। दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में आए गिरावट के तूफान ने इनके मालिकों, शेयर होल्डर्स के नेटवर्थ में सेंध लगा दिया। टॉप-10 अरबपतियों की कुल संपत्ति में करीब 75 अरब डॉलर कम हो गए। नेटवर्थ में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद अरबपतियों की रैंकिग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Share:

    नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहा हूं, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति बाइडेन

    Thu Jul 25 , 2024
    नई दिल्ली. अमेरिकी (US) राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Biden) ने राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) की दौड़ से हटने के बाद पहली बार बुधवार रात देश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह समय अब युवाओं का है और वह “नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं (Passing the torch to the new generation).” […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved